×

DELHI CHUNAV: 8 फरवरी को दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू होगी, जानिए क्यों?

दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। मतदान खत्म होने तक 48 घंटे कोई भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार चुनाव प्रचार नहीं कर सकते।

suman
Published on: 6 Feb 2020 2:48 PM GMT
DELHI CHUNAV: 8 फरवरी को दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू होगी, जानिए क्यों?
X

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार शाम 5बजे तक चुनाव प्रचार थम गया। मतदान खत्म होने तक 48 घंटे कोई भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने काफी मेहनत की। प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस ने भी काफी रफ्तार पकड़ी। अब यह 11 फरवरी को पता चलेगा कि दिल्ली की जनता ने किस पार्टी को अपना सिरमौर चुना।

यह पढ़ें....केरल में हर घर के नलों से अचानक निकलने लगी शराब, जानिए क्यों हुआ ऐसा

दिल्ली में शनिवार को होने जा रहे मतदान के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। पोलिंग बूथ की हो या सुरक्षा इंतजामों सबपर काम चल रहा है। इसी बीच, मतदानकर्मियों और मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में देरी न हो, इसके लिए अपनी सेवाएं सुबह 4 बजे ही शुरू करने का फैसला किया है।

https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1225368440485154817

यह पढ़ें....जानिए परमवीर चक्र विजेता यदुनाथ सिंह के बारे मे, ये हैं उनके अनसुने किस्से

हालांकि, दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सामान्यतः सुबह 6 बजे के बाद परिचालन शुरू होता है। डीएमआरसी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, 'मतदान कर्मियों और अन्य को समय पर पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो सेवा ने 8 फरवरी सुबह 4 बजे शुरू हो जाएगी।'दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी की सुबह मतदान शुरू होगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी। वैसे तो कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां अपना जोर लगा रही हैं, लेकिन यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच है।

शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम गई। सारी पार्टियों ने जोरदार रैलियां कर जनता को प्रभानित करने की कोशिश में लगी रही। बीजेपी व आप ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत के साथ जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, नीतीश कुमार समेत कई स्टार प्रचारकों को तो मैदान में उतारा। इसके अलावा पीएम मोदी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी धुंआधार रैली और नुक्कड़ सभाएं कीं। वहीं केजरीवाल भी अपने बात को जनता तक पहुंचाने पसीना बहाया है ।अब 11 जनता का फैसला आएगा।

suman

suman

Next Story