×

दिल्ली में हिंसा के बाद ये सभी रास्ते बंद, जानिए ट्रैफिक का पूरा हाल

उपद्रव की वजह से जो रास्त बंद किए गए थे, उन्हें देर रात में वापस खोल दिया गया। आज यानी बुधवार को इन सभी रास्तों पर ट्रैफिक की स्थिति सामान्य है। हालांकि पुलिस ने ITO से दिन दयाल उपाध्याय मार्ग (सीपी की ओर जाने वाला रास्ता) बंद कर दिया है

Shreya
Published on: 27 Jan 2021 5:23 AM GMT
दिल्ली में हिंसा के बाद ये सभी रास्ते बंद, जानिए ट्रैफिक का पूरा हाल
X
दिल्ली में हिंसा के बाद ये सभी रास्ते बंद, जानिए ट्रैफिक का पूरा हाल

नई दिल्ली: कल यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने पूरी दिल्ली में उत्पात मचाया। जगह-जगह पुलिस बैरिकेड तोड़ गए, साथ ही पुलिस और किसानों के बीच कई जगहों पर भिड़ंत भी हुई। यहां तक कि आंदोलन में शामिल उपद्रवियों ने राजधानी में प्रवेश के बाद लाल किले पर कब्जा जमा लिया और झंडा फैराने लगे। मंगलवार सुबह को हुए बवाल के बाद हालात को काबू करने के लिए देर रात तक सुरक्षा एजेंसियों की कसरत जारी रही।

पुलिस ने कलाकारों का किया रेस्क्यू

किसानों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद हुए मलबे को हटाया गया। साथ ही देर रात लाल किला पूरी तरह खाली कराया गया। किसानों के प्रदर्शन के चलते लाल किला में 200 कलाकार, जिसमें बच्चे भी थे, लाल किले में ही फंस गएल थे। जिनको पुलिस ने रेस्क्यू किया। भारी तादाद में सुरक्षाबल तैनात हैं। बता दें कि ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली से बाहर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: IMF ने दी भारत को खुशखबरी, अर्थव्यवस्था में चीन समेत कई देशों को छोड़ देगा पीछे

red fort (फोटो- सोशल मीडिया)

ये रास्ते रखे गए हैं बंद

वहीं उपद्रव की वजह से जो रास्त बंद किए गए थे, उन्हें देर रात में वापस खोल दिया गया। आज यानी बुधवार को इन सभी रास्तों पर ट्रैफिक की स्थिति सामान्य है। हालांकि पुलिस ने ITO से दिन दयाल उपाध्याय मार्ग (सीपी की ओर जाने वाला रास्ता) बंद कर दिया है। इसके अलावा आईटीओ चौराहे से इंडिया गेट जाने वाला रास्ता भी फिलहाल बंद रखा गया है। मिंटो रोड से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता भी बंद है।

हाईवे का इस्तेमाल करने में भी होगी दिक्कत

वहीं, आज हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि NH-9 और NH-24 को सुरक्षा के लिहाज से बंद रखा गया है। आप गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए आनंद विहार का रूट ले सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बुधवार को सभी मेट्रो स्टेशन को खोल दिया गया है। हालांकि लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर हालात सामान्य है।

यह भी पढ़ें: जानिए मुगल शासक हुमायूं की मृत्यु पर क्यों है मतभेद, ऐसा है पूरा इतिहास

अब तक 12 FIR हुईं दर्ज

बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हुए बवाल को पर अब तक कुल 12 एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। मोबाइल इंटरनेट सर्विस की बात की जाए तो बैन रात 12 बजे तक ही था, लेकिन सेवा में अभी भी दिक्कत जारी है। उपद्रवियों ने कुल आठ बसों और 17 अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं मुकरबा चौक, गाजीपुर, ITO, सीमापुर नांगलोई और लाल किले में हुईं। हालात पर काबू करने के लिए दिल्ली में अर्धसैनिक बलों को उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए Good News: सरकार की बड़ी योजना, अब मिलेगी सबको राहत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story