×

Delhi में मौत का तांडव: राख हो गए अमेजन कर्मचारी, लाशें भी पहचानना हुआ मुश्किल

हड़कंप उस समय मच गया जब आग बुझी और लोग अंदर पहुंचे तो दो अज्ञात शव जो पूरी तरह से जलकर कंकाल बन चुके थे। इसमें से एक शव लगभग 20 वर्ष के शख्स का हो सकता है और एक शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का है। हालांकि इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

SK Gautam
Published on: 15 Jan 2021 9:04 AM GMT
Delhi में मौत का तांडव: राख हो गए अमेजन कर्मचारी, लाशें भी पहचानना हुआ मुश्किल
X
Delhi में मौत का तांडव: राख हो गए अमेजन कर्मचारी, लाशें भी पहचाना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-6 में स्थित अमेजन स्टोर में भीषण आग लगने से एक महिला और एक दमकलकर्मी झुलस गए। यह आग शुक्रवार की सुबह अपने साथ तबाही लेकर आई। कीर्ति नगर में बीती रात करीब 11 बजे कमला नेहरू कैंप में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जिंदा जले तीन लोगों में एक बच्चा भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले कबाड़ की दुकान में लगी और धीरे-धीरे यह दुकान के ऊपर बनी झुग्गियों तक पहुंच गई। इनमें कबाड़ की दुकान में काम करने वाले मोनू का परिवार रहता था। दमकल की गाड़ियों ने कम समय में आग पर काबू पा लिया और ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का मिला शव

लेकिन हड़कंप उस समय मच गया जब आग बुझी और लोग अंदर पहुंचे तो दो अज्ञात शव जो पूरी तरह से जलकर कंकाल बन चुके थे। इसमें से एक शव लगभग 20 वर्ष के शख्स का हो सकता है और एक शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का है। हालांकि इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

fire in Amazon store-2

ये भी देखें: वार्ता रहेगी बेनतीजा, तय है ट्रैक्टर रैली- एक तरफ जवान, दूसरी तरफ किसान

पुलिस को एक और शव पास के ही नाले से मिला

कीर्ति नगर में बचाव और खोजी अभियान आगे बढ़ने पर पुलिस को एक और शव पास के ही नाले से मिला। माना जा रहा है कि यह शव कमला नेहरू कैंप में रहने वाले रोहित का है। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि जब आग लगी तो रोहित यहां आया लेकिन आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और वह नाले में गिर गया। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है और वह ड्राइवर का काम करता था।

आग लगने की कोई पुख्ता वजह नहीं पता चली

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया। अभी तक आग लगने की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। इस मामले में कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में लापरवाही बरतने का केस आईसीपी की धारा 285/304 के तहत दर्ज किया गया है।

ये भी देखें: राम मंदिर धन संग्रह अभियान का आगाज, शिवराज ने दिया लाख रुपए का दान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story