×

दिल्ली में आग से दहशत: दो लोगों की मौत, Amazon स्‍टोर में भी उठीं भयानक लपटें

दिल्ली में कीर्ति नगर इलाके के कबाड़ के एक गोदाम में और रोहिणी के सेक्‍ट-6 स्थित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन स्टोर (Amazon Store) में आग लग गई। इन दोनों घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

Shreya
Published on: 15 Jan 2021 5:49 AM GMT
दिल्ली में आग से दहशत: दो लोगों की मौत, Amazon स्‍टोर में भी उठीं भयानक लपटें
X
दिल्ली में दो जगह लगी आग, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो इलाकों से आग लगने की घटना सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह राजधानी आग लगने के हादसों से दहल उठी। आग लगने की इन घटनाओं में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि दो लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें से एक घटना दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में हुई है। यहां पर एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी दिल्‍ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने दी है।

दो लोगों की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, कीर्ति नगर में देर रात एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इस घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाडियां मौके पर पहुंच गई। कीर्ति नगर में हुए हादसे में एक 23 साल के युवक समेत आठ साल का बच्चा आग में झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हफ्ते में कितने दिन चलेगा वैक्सीनेशन, कल के लिए क्या है सरकार की तैयारी, यहां जानें

FIRE IN DELHI (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

Amazon Store में भी लगी आग

वहीं, रोहिणी के सेक्‍ट-6 स्थित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन स्टोर (Amazon Store) में भी आग लग गई। जिस वक्त ये घटना घटी उस समय स्टोर के अंदर छह लोग मौजूद थे, जिन्हें कड़ी मशकक्त के बाद बाहर निकाला जा सका। इनमें पाचं लोग तो सुरक्षित निकल गए, जबकि एक महिला को चोट आई है। जिसके बाद महिला को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया: हमलों से दहलाने की साजिश, जवानों ने दी चेतावनी

फायर सर्विस कर्मचारी को लगी चोट

मिली जानकारी के मुताबिक, अमेजन स्टोर में यह हादसा सुबह करीब पांच बजे के आसपास हुआ है। जिसकी सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसमें मौजूद लोगों को इमारत में बालकनी के रास्ते से बाहर निकल गया। इस दौरान एक फायर सर्विस का कर्मचारी भी घायल हो गया है। उसके पैर में चोट आई है, जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: घर में सड़ता रहा कैप्टन का शव, बेटा बोला- सो रहे पापा, पूरा सच जान हो जाएंगे भावुक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story