×

अग्निकुंड बना दिल्ली! इसके पहले भी जा चुकी हैं सैकड़ों की जानें

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं जब देश की राजधानी दिल्ली में आग ने अपने आगोश में लोगों की जानें ली है। इसके पहले भी लापरवाही के चलते दिल्ली में कई बार लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसी साल 2019 की ही बात करें तो दिल्ली में ही बिल्डिंग या फ़ैक्टरी के तमाम मामले सामने आए हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 8 Dec 2019 10:29 AM GMT
अग्निकुंड बना दिल्ली! इसके पहले भी जा चुकी हैं सैकड़ों की जानें
X

नई दिल्ली: दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार संकरी गलियों में बने पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दिल्ली पुलिस की माने तो, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

ये भी पढ़ें—उन्नाव रेप पीड़िता! तो बहन करेगी आत्मदाह, अगर नहीं हुआ ऐसा

सूत्रों के मुताबिक आग करीब सुबह 5 बजकर 15 मिनट को लगी। जानकारी मिलने के बाद दमकल कि लगभग 34 गाडियाँ घटनास्थल पर पहुंची। फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग वहाँ पर मौजूद थे, जिसमें से करीब 45 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं फैक्ट्री के मालिक की तलाश अभी जारी है।

2019: अग्निकुंड बना दिल्ली

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं जब देश की राजधानी दिल्ली में आग ने अपने आगोश में लोगों की जानें ली है। इसके पहले भी लापरवाही के चलते दिल्ली में कई बार लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसी साल 2019 की ही बात करें तो दिल्ली में ही बिल्डिंग या फ़ैक्टरी के तमाम मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें— दिल्ली अग्निकांड: मिलिए इस शख्स से, जिसने खुद घायल होकर बचाई कई जिंदगियां

पिछले महीने 17 नवम्बर दिल्ली के नरेला के एक जूते कि फ़ैक्टरी में भी आग लगी थी। इसमे 1 की मौत समेत 7 लोग घायल हुए थे। 6 अगस्त को ज़ाकिर नगर एरिया के एक 4 मंज़िले इमारत में भी आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। यह आग सुबह करीब 2:30 में लगी थी।

एम्स में लगी थी आग

एक मामला एम्स अस्पताल से भी आया था, जहां अस्पताल के पीसी ब्लॉक के पहले से पाँचवी फ्लोर तक आग लग गयी थी। इसी की वजह से एम्स ने अपना आपातकालीन डिपार्टमेंट बंद कर दिया था। हालांकि इसमे किसी के भी घायल या मरने होने की रिपोर्ट नहीं आई थी।

2019 के पहले भी लगी हैं आग

13 जून 1997 को साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की फिल्म "बॉर्डर" चल रही थी। तभी आग लग गई और ये आग इतनी भीषण थी कि इसमें 59 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। हादसे में 100 से ज्यादा लोग झुलस गए थे।

Delhi fire incident

ये भी पढ़ें—फिर गैंगरेप से दहला भारत! गर्लफ्रेंड को जलाया जिंदा, दोस्तों के साथ लूटी अस्मत

20 नवंबर 2011 को पूर्वी दिल्ली में आयोजित किन्नरों के सम्मेलन में आग लग गई थी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 50 लोग घायल हुए थे।

12 फरवरी 2019 को दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल में हुए अग्निकांड में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

2019 में ही इतनी घटनाएं होने के बावजूद भी बड़ी बड़ी कंपनियों में अग्निशमन यंत्रों को नहीं लगाया गया है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story