×

फिर गैंगरेप से दहला भारत! गर्लफ्रेंड को जलाया जिंदा, दोस्तों के साथ लूटी अस्मत

उन्नाव और हैदराबाद रेप मामले के माहौल से देश में गुस्से का माहौल पैदा कर रखा है, वहीं अब नार्थ-ईस्ट के त्रिपुरा राज्य से भी ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Roshni Khan
Published on: 8 Dec 2019 10:15 AM GMT
फिर गैंगरेप से दहला भारत! गर्लफ्रेंड को जलाया जिंदा, दोस्तों के साथ लूटी अस्मत
X
दुष्कर्म की घटनाओं में पंजाब भी अब पीछे नहीं

नई दिल्ली: उन्नाव और हैदराबाद रेप मामले के माहौल से देश में गुस्से का माहौल पैदा कर रखा है, वहीं अब नार्थ-ईस्ट के त्रिपुरा राज्य से भी ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय एक लड़की को उसके प्रेमी और लड़के की मां ने साउथ त्रिपुरा के शांतिरबाजार में आग के हवाले कर दिया। ऐसा बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने से पहले 2 महीने तक लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान लड़की के प्रेमी और लड़के के दोस्तों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। आग लगने की वजह से लड़की 90 प्रतिशत तक जल गई। लड़की को आनन-फानन में पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी देखें:तेलंगाना पुलिस के इस्तकबाल का संदेश समझे सरकार | Y- Factor Yogesh Mishra | Episode 63

सूचना आयुक्त और बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का आरोप

50 हजार रुपये की मांग की थी

जांच में पता चला है कि लड़की को पिछले दो महीने से बंधक बनाकर पैसों की मांग की जा रही थी। लड़की की मौत की खबर मिलते ही लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए और आरोपी युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया। लड़की के परिजनों का अरोप है कि आरोपी अजय रुद्रपाल ने उनकी बेटी को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन वह शुक्रवार तक 17 हजार रुपये ही इकट्ठा कर सके थे। इसी बात से नाराज होकर अजय ने लड़की को आग लगा दी।

मामले की जांच में जुटे एसपी (साउथ त्रिपुरा) जल सिंह मीणा के अनुसार इस मामले का मुख्य अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार लड़की युवक से सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। दिवाली के टाइम आरोपी युवक लड़की के घर पहुंचा और उससे शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद से लड़की उक्त युवक के साथ रहने लगी थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद अभियुक्त ने उसे जबरन बंधक बना लिया और पैसे की मांग करने लगा। ऐसा बताया जाता है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की का कई बार गैंगरेप किया। पीड़िता की मां का कहना है कि जैसे ही लड़की गायब हुई थी उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

घिनौनी करतूत: आतंकी और मासूमों की असमत से खिलवाड़ का सामने आया सच

ये भी देखें:रेल हादसा: पटरी से उतरे सात डिब्बे, मची अफरातफरी, 19 ट्रेनों की आवाजाही पर असर

दो महीने से हो रहा था गैंगरेप

लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले की पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजन जब अस्पताल में लड़की से मिलने पहुंचे तो उसकी हालत काफी खराब थी। मरने से पहले लड़की ने परिजनों को बताया कि उसके साथ दो महीने से गैंगरेप किया जा रहा था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story