×

रातो रात बना हनुमान मंदिर: लगे जय श्रीराम के नारे, डेढ़ महीने पहले हुई थी तोड़फोड़

गुरुवार रात ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्टोर से मूर्ति लाई गई और फिर मंदिर का रातो रात निर्माण किया गया। शुक्रवार सुबह होते ही लोगों ने मंदिर में दर्शन किए और वहां जय श्रीराम व बजरंग बली के नारे लगाए।

Shreya
Published on: 19 Feb 2021 8:17 AM GMT
रातो रात बना हनुमान मंदिर: लगे जय श्रीराम के नारे, डेढ़ महीने पहले हुई थी तोड़फोड़
X
रातो रात बना हनुमान मंदिर: लगे जय श्रीराम के नारे, डेढ़ महीने पहले हुई थी तोड़फोड़

चांदनी चौक: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) में हटाए गए 50 साल पुराने हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) की जगह पर गुरुवार रात को फिर से हनुमान मंदिर बन गया है। यहां पर शुक्रवार सुबह मंदिर के बनने की जानकारी मिली। यही नहीं इस मंदिर में वहीं मूर्ति स्थापित की गई है जो पहले वाले मंदिर में थी।

रातो रात बनाया गया मंदिर

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्टोर से मूर्ति लाई गई और फिर मंदिर का रातो रात निर्माण किया गया। शुक्रवार सुबह होते ही लोगों ने मंदिर में दर्शन किए और वहां जय श्रीराम व बजरंग बली के नारे लगाए।

मेयर जय प्रकाश ने कही दर्शन करने की बात

मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा था कि चांदनी चौक में विराजे पवनसुत हनुमान, मैं आज दोपहर साढ़े 12 बजे दर्शन कर हनुमान मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले का कहर: 72 घंटे के अंदर दहला श्रीनगर, जवानों को बनाया निशाना

डेढ़ महीने पहले चला दिया गया था बुलडोजर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चांदनी चौक में 50 साल पुराने हनुमान मंदिर पर 3 जनवरी की सुबह दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने अपना बुलडोजर चला दिया था। मंदिर में तोड़ फोड़ की जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। साथ ही इस मामले में सियासी घमासान भी छिड़ता दिखा। घटना के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: दिशा की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री शाह ने दिया ऐसा बयान, टुकड़े-टुकड़े गैंग के खड़े हो जाएंगे कान

दिल्ली सरकार को ठहराया गया जिम्मेदार

घटना के बाद मौके पर पहुंचे कई हिंदू संगठनों ने दिल्ली सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। लेकिन अब रातो रात उसी जगह पर हनुमान मंदिर बनवा दिया गया।

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी और जिन्ना के राजनीतिक गुरु ‘गोपाल कृष्ण गोखले’, जानें इनके बारे में

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story