×

नवरात्र से चलेगी दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू- कश्मीर के साथ ही पूरे देश को बड़ा तोहफ़ा देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह कटरा- नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Aditya Mishra
Published on: 10 May 2023 10:18 AM GMT
नवरात्र से चलेगी दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी
X

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह जम्मू- कश्मीर के साथ ही पूरे देश को बड़ा तोहफ़ा देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह कटरा- नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह ट्रेन आने वाले नवरात्र में शुरू होगी। देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच चलने को पूरी तरह से तैयार है। वन्दे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी 15 अगस्त के अपने भाषण में इस ट्रेन की भारी मांग का जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें...काश्मीर पर अमित शाह के भाषण की किताब बांटेगे भाजपाई

यात्रा के समय में आएगी कमी

इस तेज रफ्तार ट्रेन के कारण दिल्ली और कटड़ा के बीच यात्रा का समय होगा। पहले वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के लिए 12 घंटे का समय लगता था, लेकिन इस ट्रेन के कारण सिर्फ 8 घंटे का समय लगेगा।

नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही पहली वंदे भारत

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 15 फरवरी को स्वदेशी ट्रेन-18 को हरी झंडी दिखाई थी, जिसका नाम बदल कर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया था। इसका संचालन नई दिल्ली से प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक किया जा रहा है।

देश में चलाई जाएंगी 40 वंदे भारत ट्रेनें

उन्होंंने कहा कि स्लीपर श्रेणी के संस्करणों वाली ऐसी 40 ट्रेनें 2022 तक तैयार हो जाएंगी। नए विशिष्ट निर्देशों के अनुसार काम किया जा रहा है। इस काम में पूरी तरह पारदर्शिता होगी। यह काम मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सां होगा।

ये भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर के 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री अमित शाह से मिला

दूसरे रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन

उन्होंने कहा कि दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसमें अधिक आरामदायक सीटें होने के साथ ही पैंट्री में अधिक जगह होगी। इसके लिए बोली लगाई जाने की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी। कम ऊर्जा खपत और कम वजन होने के चलते यह डिब्बे स्लीपर कोच के लिए भी फिट होंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो व्यस्त ट्रैफिक दिल्ली-कटड़ा मार्ग पर चलेगी। यह ट्रेन त्योहारी सीजन से पहले चलाई जाएगी। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-कटरा मार्ग को वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के कारण सबसे व्यस्त रूट को भुनाने के लिए चुना था।

ट्रेन की औसत रफ्तार होगी 82 किलोमीटर प्रति घंटा

वंदे भारत की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर, जबकि औसत रफ्तार 82 किमी प्रति घंटा होगी। दिल्ली से लुधियाना के बीच ये ट्रेन 120-130 की रफ्तार से चलेगी। जबकि लुधियाना से कटरा के बीच इसकी रफ्तार 75-80 किलोमीटर रहेगी। इस तरह दिल्ली-कटरा का इसका पूरा सफर 82 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से पूरा होगा।

ट्रेन में कुल 1128 सीटें होंगी

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए जाएंगे। इसमें बैठने के लिए कुल 1128 सीटें हैं। इसमें सामान्य चेयर कार के 14 डब्बे होंगे, जिनमें 936 सीटें होंगी। जबकि दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 104 सीट होंगी। नई दिल्ली से कटरा तक का चेयरकार का किराया करीब 1600 रुपये होगा। जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3000 रुपये के आसपास रखा गया है।

ये होंगे स्टापेज

दिल्ली- कटरा वंदे भारत नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे कटरा से चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी में इसके स्टापेज होंगे।

संरक्षा आयुक्त ने दिए सुझाव

संरक्षा आयुक्त ने लुधियाना और कटरा के भी ट्रैक को 130 किमी की स्पीड के लिए अनुपयुक्त बताया है और सुधार के सुझाव दिए हैं। यही वजह है कि फिलहाल लुधियाना-दिल्ली के बीच ट्रेन को सिर्फ 75 किमी की रफ्तार पर चलाने का फैसला हुआ है।

ये भी पढ़ें...अमित शाह और आला अधिकारियों की कश्मीर से आए 22 सरपंचों के साथ होगी बैठक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story