×

वैष्णो देवी पर बड़ी खबर: यात्रा पर जाना होगा आसान, शुरू होने जा रही ये एक्सप्रेस

लॉकडाउन के बाद धार्मिक स्थल भी भक्तों के लिए खोले जा रहे हैं। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

Monika
Published on: 9 Oct 2020 2:13 PM GMT
वैष्णो देवी पर बड़ी खबर: यात्रा पर जाना होगा आसान, शुरू होने जा रही ये एक्सप्रेस
X
vande bharat express-

लॉकडाउन के बाद अब धीरे धीरे सभी चीरें खोली जा रहीं हैं। वही भारतीय रेल सेवा भी पटरी पर लौट रही है। धार्मिक स्थल भी भक्तों के लिए खोले जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने भी एक फैसला लिया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

दिल्ली से कटरा के लिए खुली ट्रेन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सेवा जल्द बहाल की जाएगी। जितेंद्र सिंह ने बताया कि नवरात्रि से पहले जम्मू-कश्मीर में कटरा के लिए ट्रेन सेवा बहाल करने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री का ट्वीट

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहां है कि ‘रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली-कटरा (वैष्णो देवी) वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा बहाल करने को लेकर चर्चा की। नवरात्रि में पवित्र स्थल जाने की योजना बना रहे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी आश्वस्त करने वाली होगी।’

यह भी पढ़ें: सचिवालय में बड़ा खिलवाड़: सुरक्षा पर भारी चूक, लापरवाह अधिकारियों का कारनामा

अनलॉक प्रक्रिया

आपको बता दें, कि पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सारी सेवाए बंद कर दी गयी थी। लोगों में संक्रमण न फैले जिस वजह से उन्हें घर में रहने की सलाह दी गयी थी। जिसके बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया के बाद लगभग- लगभग सभी चीज़ें एक बार फिर से खोल दी गई हैं। जो अब इतने महीनों बाद दोबारा खोली जा रही हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story