×

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में चला 'झाड़ू', AAP को बहुमत..बीजेपी का 15 सालों का वर्चस्व टूटा

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में AAP ने बड़ी जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। बीजेपी ने 104 सीटें जीती।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Dec 2022 1:07 PM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 1:07 PM GMT)

Delhi MCD Election Result 2022 Live Updates 7 December: दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी (Bharatiya Janata Party) का वर्चस्व आज टूट गया। दिल्ली नगर निकाय चुनाव (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार सफलता हासिल करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। वहीं, बीजेपी ने 104 सीटें जीती। AAP की बढ़त शुरुआत से ही बनी रही। हालांकि, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी। बीजेपी भी 100 से अधिक सीटें जितने में सफल रही। किसी तरह गिरते-पड़ते कांग्रेस 9 सीटें जित ली। वहीं, अन्य को 3 सीटें मिली है।

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना बुधवार (07 दिसंबर) सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। काउंटिंग सेंटर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 10 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया था।

इस बार 50 प्रतिशत मतदान हुआ- चुनाव आयोग

मतगणना से पहले आए एक्जिट पोल्ल में पार्टी की बंपर बढ़त से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। आप के दफ्तर में अभी से जश्न का माहौल है। बता दें कि 4 दिसंबर को एमसीडी के सभी 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि पिछली बार से तीन प्रतिशत कम है। मतगणना से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Live Updates

  • 7 Dec 2022 8:21 AM GMT

    MCD में AAP बहुमत के करीब, कांग्रेस दहाई से भी दूर

    दिल्ली एमसीडी चुनाव के मतगणना का काम अंतिम चरण पर है। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) बहुमत के करीब पहुंच गई है। अब तक AAP ने 122 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी ने 97 सीटों पर जीत हासिल की है। 

  • 7 Dec 2022 8:10 AM GMT

    राघव चड्ढा- लोगों ने MCD की चाबियां अपने बड़े बेटे को दी

    आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा कि, 'एक छोटी सी पार्टी ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को दिल्ली के 'रण' में हराने का काम किया है। लोगों ने नगर निगम की चाबियां अपने परिवार के बड़े बेटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी है। काम करने वालों को वोट मिला। बीजेपी की सारी साजिशों, गालियों को दिल्ली की जनता ने जवाब दिया।'

  • 7 Dec 2022 7:56 AM GMT

    221 सीटों के नतीजे घोषित

    दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) के नतीजे अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार, 221 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने 116 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, बीजेपी ने 96 सीटों पर सफलता पाई है। 

  • 7 Dec 2022 7:42 AM GMT

    110 सीटों पर जीते AAP प्रत्याशी

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव के 206 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। अब तक आम आदमी पार्टी (AAP) ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, BJP के खाते में 89 सीटें गई हैं। ओवैसी की AIMIM अभी भी 1 सीट पर आगे चल रही है। जबकि, 4 स्टेम कांग्रेस ने जीती हैं। 

  • 7 Dec 2022 7:40 AM GMT

    MCD चुनाव में बड़े नेताओं के क्षेत्रों में कैसा रहा AAP और BJP का हाल?

    - AAP नेता सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के क्षेत्र शकूरबस्ती से बीजेपी ने जीत दर्ज की। यहां आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। 

    - इसी तरह, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के इलाके में बीजेपी ने जीत हासिल की है। यहां बीजेपी को 3 तथा AAP को 1 सीट मिली है। 

    - बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) के क्षेत्र में बीजेपी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। 

    - बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी ने 13 सीटें जीती। जबकि, AAP को 23 सीटें मिली। 

    - बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने 14 और AAP ने 24 सीटों पर आगे है। 

    - बीजेपी सांसद हंसराज हंस (BJP MP Hansraj Hans) के लोकसभा क्षेत्र में 14 सीटों पर BJP तो 26 सीटों पर AAP आगे है।

    - बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के इलाके में बीजेपी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां बीजेपी ने 22 तो AAP ने 11 सीटों पर बढ़त बनाए रखे है। 

    - बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के लोकसभा क्षेत्र में 18 सीटों पर बीजेपी और 17 पर AAP आगे है।   

    - बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी (BJP MP Meenakshi Lekhi) के क्षेत्र में बीजेपी का सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा है। यहां बीजेपी सिर्फ 5 तथा AAP 20 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 7 Dec 2022 7:13 AM GMT

    AAP के खाते में अब तक 97 सीटें

    दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब तक 97 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 75 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस अभी तक महज 4 सीटों पर जीती है। जबकि, रुझानों में AAP 40 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

  • 7 Dec 2022 6:58 AM GMT

    MCD के नतीजों में AAP की बढ़त बरकरार

    दिल्ली एमसीडी चुनाव की 149 सीटों पर अब तक नतीजे आ चुके हैं। जिसके अनुसार, AAP को 89, बीजेपी को 69 और कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है। वहीं, आप 47 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी को 39 और कांग्रेस की 5 सीटों पर बढ़त बरकरार है। 2 सीटों पर निर्दलीय तथा 1 सीट पर AIMIM का प्रत्याशी आगे है।

  • 7 Dec 2022 6:41 AM GMT

    AAP की 82 सीटों पर जीत, जश्न शुरू

    दिल्ली में AAP लगातार बढ़त की ओर अग्रसर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP को अब तक 82 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा, बीजेपी को 62 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

  • 7 Dec 2022 6:31 AM GMT

    AAP को अब तक 71 सीटों पर मिली जीत

    चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, AAP को अब तक 71 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 4 सीटों पर कामयाबी मिली है। 

  • 7 Dec 2022 6:28 AM GMT

    संजय सिंह का दावा- AAP का बनेगा मेयर

    AAP सांसद संजय सिंह का दावा है कि, बीजेपी एमसीडी चुनाव हार गई। उन्होंने कहा, इस बार AAP का ही मेयर बनेगा। 

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story