×

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में चला 'झाड़ू', AAP को बहुमत..बीजेपी का 15 सालों का वर्चस्व टूटा

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में AAP ने बड़ी जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। बीजेपी ने 104 सीटें जीती।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Dec 2022 1:07 PM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 1:07 PM GMT)

Delhi MCD Election Result 2022 Live Updates 7 December: दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी (Bharatiya Janata Party) का वर्चस्व आज टूट गया। दिल्ली नगर निकाय चुनाव (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार सफलता हासिल करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। वहीं, बीजेपी ने 104 सीटें जीती। AAP की बढ़त शुरुआत से ही बनी रही। हालांकि, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी। बीजेपी भी 100 से अधिक सीटें जितने में सफल रही। किसी तरह गिरते-पड़ते कांग्रेस 9 सीटें जित ली। वहीं, अन्य को 3 सीटें मिली है।

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना बुधवार (07 दिसंबर) सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। काउंटिंग सेंटर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 10 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया था।

इस बार 50 प्रतिशत मतदान हुआ- चुनाव आयोग

मतगणना से पहले आए एक्जिट पोल्ल में पार्टी की बंपर बढ़त से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। आप के दफ्तर में अभी से जश्न का माहौल है। बता दें कि 4 दिसंबर को एमसीडी के सभी 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि पिछली बार से तीन प्रतिशत कम है। मतगणना से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Live Updates

  • 7 Dec 2022 6:26 AM GMT

    AAP के दफ्तर में जश्न शुरू

    आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी पहुंचे हैं। दूसरी ओर, AAP के दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है।

  • 7 Dec 2022 6:19 AM GMT

    एक सीट पर AIMIM को बढ़त

    MCD की अब तक 120 सीटों के नतीजे आए हैं। जिनमें AAP ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है। BJP ने 50 पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, रुझानों में AAP अभी 71 सीटों पर आगे है तो बीजेपी 52 और कांग्रेस 6 पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। जबकि, एक सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM आगे है। 

  • 7 Dec 2022 6:14 AM GMT

    MCD की 107 सीटों पर आए नतीजे

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के 107 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें AAP को 56, बीजेपी को 46, कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। शेष 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। 

  • 7 Dec 2022 6:11 AM GMT

    बीजेपी ने इन वार्ड में जीत हासिल की

    भारतीय जनता पार्टी ने इन सीटों पर जीत हासिल की है। ग्रेटर कैलाश, सीताराम बाजार, देवली, सोनिया विहार,मौजपुर, नारायणा, शादनगर, रिठाला, अशोक विहार, गीता कालोनी, लक्ष्मी नगर, पहाड़गंज, सोनिया विहार, मौजपुर, कृष्णा नगर, शास्त्री पार्क, कमला नगर, महिपालपुर, शाहदरा, वसंत कुंज। 

  • 7 Dec 2022 6:08 AM GMT

    केजरीवाल के आवास पर पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान

    दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। इससे पहले, मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा सहित कई बड़े नेता पहले ही उनके आवास पर पहुंच चुके थे। 

  • 7 Dec 2022 6:06 AM GMT

    MCD के रुझानों में AAP को बढ़त, BJP पिछड़ी

    एमसीडी नतीजों के लिए अब तक रुझानों में AAP को बढ़त मिलती नजर आ रही है। AAP 131 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 8 पर बढ़त मिली है।

  • 7 Dec 2022 5:55 AM GMT

    MCD के 55 सीटों पर आए नतीजे

    अभी तक दिल्ली नगर निगम की 55 सीटों के नतीजे आए हैं। इनमें से AAP ने 31, बीजेपी ने 32 पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस अब तक 4 सीटों पर जीत चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 101 सीटों पर आगे है। बीजेपी 74 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सीटों 6 पर बढ़त बनाए हुए है। 

  • 7 Dec 2022 5:52 AM GMT

    कहां गए वो चेहरे, जो 200 सीट लाने की बात करते थे- मनोज तिवारी

    एमसीडी नतीजों के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, कि 'आज देखना ये अहम है कि कांटे की टक्कर में जीत किसकी होती है। एक हिसाब से ये AAP की हार है। प्रचार के दौरान वो कहते थे, हम 200 सीटें लाएंगे। ऐसे लोगों का चेहरा आज देखना चाहिए।'

  • 7 Dec 2022 5:49 AM GMT

    MCD की 39 सीटों पर आए नतीजे

    दिल्ली नगर निगम चुनाव की 39 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें से 17 पर आम आदमी पार्टी और 20 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 2 सीटों पर कांग्रेस ने सफलता पाई है। वोट प्रतिशत की बात करें तो अभी तक AAP को 42.3 प्रतिशत और बीजेपी को 39.1 फीसदी वोट हासिल हुए हैं।

  • 7 Dec 2022 5:36 AM GMT

    MCD Result 2022: 30 सीटों पर आए नतीजे

    दिल्ली नगर निगम चुनावों में अब तक 30 सीटों के नतीजे आ गए हैं। AAP और BJP ने 14-14 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। रुझानों में AAP 116 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 91 सीटों पर जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है। तीन सीटों पर निर्दलीय तथा 1 सीट पर बसपा का उम्मीदवार आगे है।  

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story