×

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में चला 'झाड़ू', AAP को बहुमत..बीजेपी का 15 सालों का वर्चस्व टूटा

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में AAP ने बड़ी जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। बीजेपी ने 104 सीटें जीती।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Dec 2022 1:07 PM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 1:07 PM GMT)

Delhi MCD Election Result 2022 Live Updates 7 December: दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी (Bharatiya Janata Party) का वर्चस्व आज टूट गया। दिल्ली नगर निकाय चुनाव (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार सफलता हासिल करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। वहीं, बीजेपी ने 104 सीटें जीती। AAP की बढ़त शुरुआत से ही बनी रही। हालांकि, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी। बीजेपी भी 100 से अधिक सीटें जितने में सफल रही। किसी तरह गिरते-पड़ते कांग्रेस 9 सीटें जित ली। वहीं, अन्य को 3 सीटें मिली है।

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना बुधवार (07 दिसंबर) सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। काउंटिंग सेंटर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 10 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया था।

इस बार 50 प्रतिशत मतदान हुआ- चुनाव आयोग

मतगणना से पहले आए एक्जिट पोल्ल में पार्टी की बंपर बढ़त से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। आप के दफ्तर में अभी से जश्न का माहौल है। बता दें कि 4 दिसंबर को एमसीडी के सभी 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि पिछली बार से तीन प्रतिशत कम है। मतगणना से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Live Updates

  • 7 Dec 2022 5:16 AM GMT

    Delhi MCD Election Result 2022 Live: वार्ड 74 और 75 में भी आप की जीत, आप उम्मीदवार आशु ठाकुर जीतीं

    वार्ड संख्या 74 और 75 में भी आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। 171 वार्ड सीआर पार्क से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आशु ठाकुर 250 वोट से जीत गई हैं।

  • 7 Dec 2022 5:00 AM GMT

    MCD Election Result Live: नतीजे आने शुरू, तीन पर भाजपा और दो सीटों पर आप जीती

    वार्ड नंबर 171 पर तीसरे राउंड के बाद

    भाजपा 1153

    आम आदमी पार्टी 999

    कांग्रेस 365

    वार्ड नंबर 171 पर चार राउंड के बाद

    भाजपा 1421

    आम आदमी पार्टी-1171

    कांग्रेस- 387

    वार्ड 233 भाजपा 3023, आप 1093 कांग्रेस 850

    वार्ड 234 भाजपा 1328 आप 1765 कांग्रेस 3123

    वार्ड 235 भाजपा 1371 आप 2537 कांग्रेस 1733

    वार्ड 236 भाजपा 2066 आप 1796 कांग्रेस 1841

  • 7 Dec 2022 4:37 AM GMT

    MCD Election Result Live: आप और भाजपा के दफ्तरों में रौनक,कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

    MCD Election Result Live: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों की मतगणना शुरू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। दोनों दलों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है। एमसीडी चुनाव में तीसरे प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस की हालत काफी खस्ता है। कांग्रेस को सिर्फ पांच सीटों पर बढ़त हासिल हो सकी है।

    मतगणना के ट्रेंड को देखते हुए भाजपा और आप के कार्यालयों में तो रौनक दिखाई पड़ रही है मगर कांग्रेस कार्यालय में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। हालत यह है कि सुबह काफी देर तक दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। माना जा रहा है कि कांग्रेस को पहले ही एमसीडी चुनाव में कोई ज्यादा उम्मीद नहीं थी और यही कारण है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।

  • 7 Dec 2022 4:32 AM GMT

    MCD Election Result Live: दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक

    दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक, रुझानों में भाजपा को 109 और आप को 105 सीटें मिल रही हैं।

  • 7 Dec 2022 4:24 AM GMT

    Delhi MCD Election Results 2022

    Delhi MCD Election Results: AAP 117, बीजेपी 122 और कांग्रेस 7 सीट पर आगे

  • 7 Dec 2022 3:43 AM GMT

    Delhi MCD Election Results 2022 Live Update

    Delhi MCD Chunav Results 2022: एमसीडी चुनाव का रुझान: AAP 126, बीजेपी 117 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे

  • 7 Dec 2022 3:29 AM GMT

    MCD Election Result Live: अब्दुल फजल से आम आदमी पार्टी 18 वोट से आगे

    मयूर विहार से प्रेमा देवी बीजेपी आगे

    वार्ड नंबर 131 बिजवासन से भाजपा आगे

    वार्ड नंबर 188 अब्दुल फजल से आम आदमी पार्टी 18 वोट से आगे

    वार्ड नंबर 43 सुल्तानपुरी एसे कांग्रेस के एक वोट से आगे

    वार्ड नंबर 130 द्वारका भाजपा आगे

    वार्ड नंबर 64 केशव पुरम से भाजपा आगे

    वार्ड नंबर 62 पुर पुर से आम आदमी पार्टी आगे

    वार्ड नंबर 61 कोहाट एनक्लेव से भाजपा 399 वोट से आगे

  • 7 Dec 2022 3:23 AM GMT

    Delhi MCD Election Results 2022 Live Update

    दिल्ली: शुरुआती रुझानों में AAP सबसे आगे चल रही। सीलमपुर से कांग्रेस की मुमताज़ ने बनाई बढ़त। गौतमपुरी से AAP के अनिल जैन आगे चल रहे

    कापसहेड़ा से आम आदमी पार्टी की आगे चल रही और गीता कॉलोनी से BJP उम्मीदवार नीमा भगत आगे।

  • 7 Dec 2022 3:09 AM GMT

    MCD Election Result Live: चांदनी चौक वार्ड में भाजपा आगे

    एमसीडी में177 सीटों के रुझान आ गए हैं। चांदनी चौक वार्ड में भाजपा आगे चल रही है। यहीं से दिल्ली के सीएम केजरीवाल मतदाता हैं।

  • 7 Dec 2022 3:05 AM GMT

    MCD Election Result Live: एमसीडी चुनाव का रुझान

    दरियागंज से भाजपा आगे

    वार्ड नंबर 4 चांदनी चौक से भाजपा आगे।

    वार्ड नंबर 228 मौजपुर से भाजपा 26 वोट से आगे

    वार्ड नंबर 187 सरिता विहार से भाजपा 1 वोट से आगे

    वार्ड नंबर 190 न्यू अशोक नगर से भाजपा आगे

    वार्ड नंबर 142 दरियागंज से भाजपा आगे

    वार्ड नंबर 188 अब्दुल फजल एनक्लेव से भाजपा 150 वोट से आगे

    वार्ड नंबर 215 शाहदरा से भाजपा 8 वोट से आगे

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story