×

'शारीरिक शोषण की शिकायत करने वाली महिलाओं की दें डिटेल्स', दिल्‍ली पुलिस ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस

Delhi Police notice to Rahul Gandhi: श्रीनगर में राहुल गांधी ने एक स्टेटमेंट दिया था, कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने सुना है कि महिलाओं का यौन और शारीरिक शोषण किया जा रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 16 March 2023 10:06 PM GMT
शारीरिक शोषण की शिकायत करने वाली महिलाओं की दें डिटेल्स, दिल्‍ली पुलिस ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस
X
Rahul Gandhi (Social Media)

Delhi Police notice to Rahul Gandhi : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक नोटिस भेजा है। नोटिस में राहुल गांधी से पूछा गया है कि, उन पीड़िताओं की जानकारी साझा करें, जिन्होंने उनसे शारीरिक शोषण की शिकायत की थी। आपको बता दें, कि राहुल गांधी ने श्रीनगर (Srinagar) में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कहा था, मैंने सुना है कि महिलाओं का शारीरिक शोषण (Sexual Harassment) किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नोटिस को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के घर जाकर दिया। जिसे खुद राहुल गांधी ने ही रिसीव किया।

इसी मसले पर अब दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर पूछा है कि उन पीड़िताओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं। ताकि, उन्हें सुरक्षा दी जा सके। दिल्ली पुलिस (Delhi Police Rahul Gandhi) ने कांग्रेस सांसद को उन पीड़ितों के बारे में विवरण देने को कहा है। जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में संपर्क किया था। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लिया। साथ ही, सवालों की एक सूची भी भेजी है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

दरअसल, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम पड़ाव पर श्रीनगर पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक बयान में कहा था कि, 'एक मामले में मैंने एक लड़की से पूछा, उसके साथ बलात्कार हुआ था, मैंने उससे पूछा कि क्या हम पुलिस बुलाएं, उसने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ, मेरी बदनामी होगी।'

कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 'भारत जोड़ो यात्रा'

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी (congress party) ने राहुल गांधी की अगुआई में 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। राहुल गांधी की ये यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई थी। इसका समापन राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ 30 जनवरी 2023 को किया था। उन्होंने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक विशाल रैली को संबोधित भी किया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story