ठंड से परेशान दिल्लीवासी, 5.6 डिग्री तक गिरा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से कल भी दिल्ली में लोग ठिठुरते नजर आए।

Roshni Khan
Published on: 19 Dec 2019 5:48 AM GMT
ठंड से परेशान दिल्लीवासी, 5.6 डिग्री तक गिरा पारा
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से कल भी दिल्ली में लोग ठिठुरते नजर आए। बता दें कि, दिल्ली में सर्दी ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश की राजधानी में ठंड का पारा रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। यहां पर आज सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। आज सुबह ही दिल्ली का पारा गिर गया, जिसकी वजह से मौसम ज्यादा ठंड रहा।

ये भी देखें:रिलीज से पहले दबंग-3, सलमान के फैंस ने किया ऐसा कांड, नहीं होगा विश्वास

सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 5।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। वैसे तो, इस दौरान वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई। सुबह दिल्ली-NCR में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 250 के पार पहुंच गया। वजीरपुर में AQI 269 रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली-NCR में शीतलहर जारी है। सर्द हवाओं की वजह से लोग अपने घरों में रह रहे हैं। 19 दिसंबर गुरूवार को NCR का तापमान भी औसत से नीचे पहुंच गया। इसकी वजह से ठंड का अहसास बढ़ गया है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सुबह 6 बजे के बाद 5।6 डिग्री दर्ज हुआ

सबसे ज्यादा परेशानी तो यहां बाहर आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। सर्दी से बचने के लिए नाइट शेल्टर में बेघरों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा और साथ ही तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी देखें:करतारपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन बोगियां जलकर खाक

उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। यूपी सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि गुरुवार और शुक्रवार (19 और 20 दिसंबर) को सभी स्कूल ठंड के चलते बंद रहेंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story