×

आई तबाही वाली ठंड: चेतावनी भारत के इन राज्यों में, नहीं निकलेगा सूरज

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घने कोहरे ने लोगों को भयानक परेशान कर दिया। बर्फीली हवाओं के चलते से ठिठुरन थम ही नहीं रही है। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग में दिल्ली प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अगले दो तीन दिन दिल्ली शीतलहर की गिरफ्त में रहेगा।

Vidushi Mishra
Published on: 26 Jan 2021 5:28 AM GMT
आई तबाही वाली ठंड: चेतावनी भारत के इन राज्यों में, नहीं निकलेगा सूरज
X
मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, ला-नीना के प्रभाव से ये पहले ही बताया जा चुका है कि इस साल सर्दी का मौसम काफी लंबे समय तक चलेगा।

नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घने कोहरे ने लोगों को भयानक परेशान कर दिया। बर्फीली हवाओं के चलते से ठिठुरन थम ही नहीं रही है। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग में दिल्ली प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अगले दो तीन दिन दिल्ली शीतलहर की गिरफ्त में रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बता दें, सोमवार को ये देश के 10 सर्वाधिक ठंडे शहरों में शामिल हो गई। मौसम विभाग द्वारा दी गई सूची में दिल्ली का नंबर 10 वां, चुरू का पहला और हिसार का तीसरा रहा है।

ये भी पढ़ें...तेज बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, भयानक होगा मौसम

बर्फबारी का प्रभाव

मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, ला-नीना के प्रभाव से ये पहले ही बताया जा चुका है कि इस साल सर्दी का मौसम काफी लंबे समय तक चलेगा। और यही कारण है कि जनवरी के अंतिम हफ्ते में भी ठिठुरन अभी बनी हुई है।

ऐसे में बर्फीली हवा की दिशा अब उत्तर-पश्चिमी हो गई है। साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की बर्फबारी का प्रभाव भी लगातार दिल्ली तक पहुंच रहा है। ऐसे में अभी इस हफ्ते तो ऐसी ही सर्दी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें...ठंड और कोहरे का कहर जारी: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, भयानक होगा मौसम

cold wave फोटो-सोशल मीडिया

सबसे ठंडे शहर

चुरू (राजस्थान) 3.4 डि. से.

नलिया (गुजरात) 4.1 डि. से.

हिसार (हरियाणा) 4.2 डि. से.

नारनौल (हरियाणा) 4.3 डि. से.

अमृतसर (पंजाब) 4.4 डि. से.

पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) 6.4 डि. से.

बीकानेर (राजस्थान) 6.6 डि. से.

फुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) 6.7 डि. से.

दिल्ली 7.4 डि. से

आपको बता दें, ये संभावना है कि गणतंत्र दिवस 13 सालों में सबसे ठंडा हो सकता है। हालाकिं आसमान साफ रहने के बाद मंगलवार को कोहरा परेशान करेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं ये लगातार तीसरा साल है जब गणतंत्र दिवस पर बारिश नहीं हुई।

ये भी पढ़ें...Winter Fashion Tips: इस मौसम में Scarf से बने स्टाइलिश, देखते ही सब होंगे फिदा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story