×

धनतेरस 2020: जानिए क्या खरीदें, क्या नहीं, जानना है बेहद जरूरी

धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने पर राहु ग्रह की छाया पड़ जाती है जिससे परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

Newstrack
Published on: 10 Nov 2020 4:30 AM GMT
धनतेरस 2020: जानिए क्या खरीदें, क्या नहीं, जानना है बेहद जरूरी
X
धनतेरस 2020: जानिए क्या खरीदें, क्या नहीं, जानना है बेहद जरूरी (Photo by social media)

लखनऊ: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 13 नवंबर को है। मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। जो लोग हैसियत वाले हैं वो तो सोना – चांदी खरीद लेते हैं लेकिन आम इनसान स्टील के कटोरी-चम्मच जैसी चीज खरीद कर संतोष कर लेता है। लेकिन यूं ही कोई भी चीज खरीद लेना अच्छी बात नहीं है। धनतेरस पर कोई भी चीज सोच समझ कर खरीदना चाहिए।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: मतगणना के बीच गम में डूबीं BJP नेत्री, पति की बेरहमी से हत्या

ये न खरीदें

लोहे की चीजें :

धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने पर राहु ग्रह की छाया पड़ जाती है जिससे परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

शीशे से बना सामान :

धनतेरस पर लोग शीशे के गिलास, बाउल आदि भी खरीद लेते हैं। लेकिन जान लीजिये कि शीशे के सामान का संबंध भी राहु से होता है इसलिए धनतेरस के दिन ऐसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

काले रंग की चीज :

धनतेरस प्रगति और सौभाग्यदायी दिन है। इस दिन दिन काले रंग की चीजों को घर में नहीं लायें। काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें नहीं खरीदें। मिसाल के तौर पर नॉन स्टिक पैन आदि।

धारदार चीजें :

धनतेरस पर चाकू, कैंची, क़तर, पीलर जैसी धारदार चीजें नहीं खरीदनी चाहियें।

लोहे से बने सामान :

धनतेरस के दिन लोहे से बने सामानों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन लोहे से बनी वस्तुओं को खरीदने से घर-परिवार पर राहु की छाया पड़ने लगती है। लोहे के सामान खरीदने से परेशानियां बढ़ जाती हैं।

स्टील का बर्तन :

धनतेरस के दिन स्टील से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। स्टील भी लोहा का बदला हुआ या दूसरा रूप है। स्टील से बनी वस्तुओं की खरीदारी करने से राहु की छाया पूरे साल भर तक पड़ती रहेगी। इस दिन प्राकृतिक धातुएं ही शुभ होती हैं जबकि स्टील मानव निर्मित धातु है

एल्युमिनियम :

एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है, इसलिए इसे घर में रखना अशुभ और दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसके अलावा इसमें खाना पकाना भी शुभ नहीं माना जाता। एल्मुनियम में भी खाना नहीं पकाना चाहिए।

प्लास्टिवक :

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है क्योंकि प्लास्टिक स्थायित्व और बरकत में कमी करती है। प्लास्टिक यूं भी पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदेह होती है। सो प्लास्टिक की कोई चीज न खरीदें।

चीनी मिट्टी से बनी चीज :

धनतेरस पर सेरामिक या चीनी मिट्टी की बनी हुई वस्तुएं न खरीदें। ये चीजें लंबे समय तक सुरक्षित एवं स्थायी नहीं होती अत: इनसे घर में बरकत कम होती है।

ये खरीदें

झाड़ू :

धनतेरस के दिन घर को साफ-सुथरा रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसलिए झाड़ू बहुत अहम आइटम बन जाता है। धनतेरस पर झाडू अवश्य खरीदना चाहिए। इसका सांकेतिक महत्व यह है कि इसे खरीद कर सालभर घर और जीवन को साफ-सुथरा रखा जाएगा।

नया बैंक खाता खोलें :

धनतेरस पर आप नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। यह कारोबारियों के लिए अहम दिन है। ये धन बचाने का तरीका है और धनतेरस से बढ़िया दिन कोई और नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: पोस्टल बैलेट की गिनती में तेजस्वी यादव पहले राउंड में 100 वोट से आगे

गोमती चक्र :

यह खास तरह का समुद्री घोंघा होता है। माना जाता है कि यह धन-दौलत, सुख, सेहत और सफलता को लाता है। मान्यता है कि गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा करता है।

ताम्बे के बर्तन :

घर के नए बर्तन खरीदने के लिए यह शुभ दिन माना जाता है। धनतेरस पर आप तांबे से बने बर्तन खरीदें और उन्हें पूर्व की दिशा में रखें।

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा :

धनतेरस के दिन लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं। इसे शुभ माना जाता है। मिट्टी या शुद्ध चांदी या सोने की मूर्ति खरीद कर घर पर लायें।

रिपोर्ट- नीलमणि लाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story