×

महँगा पेट्रोल-डीजल: भारी बढ़ोतरी से लगा तगड़ा झटका, दुखी वाहन चालक

41 दिनों बाद आज डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही पेट्रोल के दामों में भी 50 दिन बाद बढ़त दिखाई दे रही है। बीते शुक्रवार को डीजल के दाम 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़े तक और पेट्रोल के दाम 17 रुपये से लेकर 20 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई।

Newstrack
Published on: 20 Nov 2020 5:16 AM GMT
महँगा पेट्रोल-डीजल: भारी बढ़ोतरी से लगा तगड़ा झटका, दुखी वाहन चालक
X
41 दिनों बाद आज डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही पेट्रोल के दामों में भी 50 दिन बाद बढ़त दिखाई दे रही है। बीते शुक्रवार को डीजल के दाम 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़े तक और पेट्रोल के दाम 17 रुपये से लेकर 20 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई।

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से करीब 41 दिनों बाद आज डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही पेट्रोल के दामों में भी 50 दिन बाद बढ़त दिखाई दे रही है। बीते शुक्रवार को डीजल के दाम 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़े तक और पेट्रोल के दाम 17 रुपये से लेकर 20 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई।

ये भी पढ़ें... छठ पूजाः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई, कहा- कोरोना का ध्यान रखते हुए मनाएं त्योहार

बढ़ती कीमतों को लेकर आईओसीएल(IOCL) से मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार है।

शहर- डीजल पेट्रोल

दिल्ली -

डीजल- 70.68

पेट्रोल- 81.23

कोलकाता

डीजल- 74.24

पेट्रोल- 82.79

मुंबई

डीजल- 77.11

पेट्रोल- 87.92

चेन्नई

डीजल- 76.17

पेट्रोल- 84.31

petrol-diesel prices फोटो-सोशल मीडिया

petrol pump

ये भी पढ़ें...चार दिन तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश और बर्फबारी! पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

हर शहर का कोड अलग-अलग

इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। ऐसे में इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

आपको बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होता है। तभी सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम करीब दोगुना हो जाता है। साथ ही विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

बता दें, इन्ही के हिसाब से पेट्रोल के दाम और डीजल के दाम प्रतिदिन तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वहीं वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। साथ ही पेट्रोल के दाम और डीजल के दाम में ये कॉस्ट भी जुड़ती है।

ये भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: UP में सियासत, CM योगी पर लल्लू का पलटवार

Newstrack

Newstrack

Next Story