×

संघ का डिजिटलाईजेशन: मोहन भागवत ने दी ट्विटर पर दस्तक

संघ प्रमुख के अलावा सुरेश भैयाजी जोशी भी ट्विटर पर आधिकारिक रूप से आ गए हैं। संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SureshBJoshi है।

SK Gautam
Published on: 1 July 2019 11:41 AM GMT
संघ का डिजिटलाईजेशन: मोहन भागवत ने दी ट्विटर पर दस्तक
X
rss-Mohan bhagwat-twitterj

नई दिल्ली : जिस तरह से सोशल मीडिया का प्रभाव समाज के हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए इस प्रभावशाली मीडिया से जुड़े बिना कोई रह नहीं सकता और आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर दस्तक दे दी है। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @DrMohanBhagwat है।

mohan bhagwat-twitter

उनका यह अकाउंट मई में ही बन गया था लेकिन संघ ने उसे आज ही आधिकारिक रूप से सक्रिय किया है।

ये भी देखें : लखनऊ: डीएम का आदेश, अब इमामबाड़े में सर ढक प्रवेश कर रहीं महिलाएं

भागवत ने अभी तक कुछ भी ट्वीट नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक उनके फॉलोवर्स की संख्या छह हजार को पार कर गई थी। जबकि वह सिर्फ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आधिकारिक अकाउंट को ही फॉलो कर रहे हैं।

संघ प्रमुख के अलावा सुरेश भैयाजी जोशी भी ट्विटर पर आधिकारिक रूप से आ गए हैं। संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SureshBJoshi है।

ये भी देखें : जवानी को दीवानी बनाये रखने के लिए उपयोग करें एलोवेरा या घृत कुमारी

सुरेश सोनी (सह सरकार्यवाह) - @SureshSoni1925

कृष्णा गोपाल (सह सरकार्यवाह) - @KGopalRSS

वी भगैया (सह सरकार्यवाह) - @BhagaiahV

अरुण कुमार (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख) - @ArunKumRSS

अनिरुद्ध देशपांडे (अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख) - @AniruddhaRSS

SK Gautam

SK Gautam

Next Story