×

ऐक्ट्रेस से घिनौना काम: किया वो, जिससे कांप गई सबकी रूह

बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए मुंबई आई एक रशियन महिला का वीजा खत्म हो गया। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला का फर्जी वीजा बनाने में उसकी मदद की लेकिन मदद के बदले इंस्पेक्टर ने महिला के साथ हैवानों जैसा काम किया। इसके बाद महिला जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया।

Vidushi Mishra
Published on: 2 Aug 2023 5:14 AM GMT
ऐक्ट्रेस से घिनौना काम: किया वो, जिससे कांप गई सबकी रूह
X

नई दिल्ली : बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए मुंबई आई एक रशियन महिला का वीजा खत्म हो गया। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला का फर्जी वीजा बनाने में उसकी मदद की लेकिन मदद के बदले इंस्पेक्टर ने महिला के साथ हैवानों जैसा काम किया। इसके बाद महिला जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। फिर बाद में धर्म परिवर्तन कराकर शादी भी कर ली। दोनों का अब 5 साल का एक बेटा है। लेकिन महिला ने पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर पर बलात्कार का केस दर्ज कराया है।

यह भी देखें... सपा महिला समर्थकों ने पुष्पेंद्र हत्याकांड की CBI जांच को लेकर गांधी प्रतिमा पर किया प्रदर्शन

एक्ट्रेस बनना पड़ गया भारी

बृहस्पतिवार की रात मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में एक रशियन महिला ने पिम्परी चिंचवाड़ के पुल‍िस इंस्पेक्टर पर रेप करने का केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के वकील के अनुसार, पीड़िता रशियन महिला वर्किंग वीसा पर रशिया से बॉलीवुड में एक्टिंग करने सन् 2004 में मुंबई आई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में पीड़‍िता का वीसा एक्सपायर हो गया।

केस के वकील के मुताबिक, इसके बाद पीड़‍ित महिला की आरोपी पुल‍िस इंस्पेक्टर अनिल जाधव से मुलाकात होती है। आरोपी पीड़िता का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत का जाली पासपोर्ट बनाकर देता है। लेकिन फर्जी पासपोर्ट के होने की वजह से गिरफ्तार होने का डर दिखाकर पीड़िता से कई बार रेप करता है।

ऐक्ट्रेस से घिनौना काम: किया वो, जिससे कांप गई सबकी रूह

जिसके बाद पीड़िता 3 बार प्रेग्नेंट हो जाती है। दो बार आरोपी जबरदस्ती पीड़िता का अबॉर्शन भी कराता है। पीड़िता ने जब उसकी शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारी को बताने की बात कही तो आरोपी पीड़िता से धर्म परिवर्तन कर शादी करता है।

यह भी देखें... गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड पर नया कानून! जान लें कहीं पड़ न जाए भारी

अनिल जाधव पहले से ही शादीशुदा

रशियन पीड़िता के वकील के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर अनिल जाधव पहले से ही शादीशुदा है और कई बार पीड़िता और उसके 5 साल के बेटे को मारने की कोशिश भी की।

पीड़िता के वकील के अनुसार, पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने आरोपी अनिल जाधव पर दो हत्या करने का भी गंभीर आरोप लगाया है जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है।

ऐक्ट्रेस से घिनौना काम: किया वो, जिससे कांप गई सबकी रूह

वकील नितिन सातपुते ने बताया कि पीड़ित महिला के साथ मुंबई में दुश्कर्म हुआ था और उसके बाद उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा था। जिसके बाद वो अपने बेटे के साथ पुणे के पिम्परी-चिंचवाड़ भाग गई, तो आरोपी अनिल जाधव उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। गुरुवार को किसी तरह पीड़िता जान बचाकर मुंबई आई और आरोपी के खिलाफ चेम्बूर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।

रशियन महिला के इस केस में पुलिस ने आरोपी अनिल जाधव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अननैचुरल सेक्स), 313 (जबरन अबॉर्शन) और 356 (धमकी देना) के तहत धाराएं लगाई हैं। फिलहाल तो आरोपी अनिल जाधव सस्पेंड चल रहे हैं।

यह भी देखें... अचानक बरसे बम! ऐसा था खौफनाक हमला, सामने आई सच्चाई

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story