×

खतरे में सोनिया गांधी: तत्काल दिल्ली छोड़ने की मिली सलाह, डॉक्टर ने दी जानकारी

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के डॉक्टर ने उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। बता दें कि सोनिया गांधी को लंबे समय से सीने में संक्रमण के कारण बीमार चल रही हैं। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली से दूर जाने के लिए कहा है।

Newstrack
Published on: 20 Nov 2020 8:38 AM GMT
खतरे में सोनिया गांधी: तत्काल दिल्ली छोड़ने की मिली सलाह, डॉक्टर ने दी जानकारी
X
खतरे में सोनिया गांधी: तत्काल दिल्ली छोड़ने की मिली सलाह, डॉक्टर ने दी जानकारी

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के साथ प्रदूषण भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रदूषण का प्रकोप जारी है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके डॉक्टर ने दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। बता दें कि सोनिया गांधी को लंबे समय से सीने में संक्रमण की शिकायत है, जिसके कारण डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन के लिए दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है।

डॉक्टर ने कांग्रेस अध्यक्षा को दिल्ली से दूर जाने की दी सलाह

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के डॉक्टर ने उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। बता दें कि सोनिया गांधी को लंबे समय से सीने में संक्रमण के कारण बीमार चल रही हैं। हाल ही में उनके हालात में सुधार होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दिया था, जिसके बाद घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में उनका देखभाल हो रहा था। लेकिन दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली से दूर जाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें… इस शख्स की हैं तीन सुंदर बीवियां और 5 बच्चे, तीनों मिलकर खोज रहीं चौथी पत्नी

दिल्ली से आज बाहर जा सकती है कांग्रेस अध्यक्षा

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर के सलाह के बाद शुक्रवार को सोनिया गांधी चेन्नई या गोवा के लिए निकल सकती हैं। अनुमान यह लगाया गया है कि उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी चेन्नई या गोवा जाएगें। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार चेन्नई या गोवा के लिए शुक्रवार को निकल सकता है।

gandhi family

ये भी पढ़ें… शाहरुख खान दे रहे अपने घर में रहने का मौका, देखें आलीशान बंगले की तस्वीरें

लंबे समय से बीमार चल रहीं है कांग्रेस अध्यक्षा

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्षा को लंबे समय से सीने में संक्रमण और अस्थमा की बीमारी से जुझ रही हैं। बीमारी से राहत मिलने के बाद अगस्त में उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी। वहीं राज्य में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सोनिया गांधी को उनके डॉक्टर ने दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story