×

ट्रंप का भारत दौरा: भारत-अमेरिका के बीच हो सकती है ये बड़ी डील

अमेरिकन राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भारत दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि महाभियोग ट्रायल और राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के बीच यह दौरा होगा। दोनों ही देशों के लिए यह दौरा रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिहाज से भी अहम है।

SK Gautam
Published on: 29 Jan 2020 8:16 AM GMT
ट्रंप का भारत दौरा: भारत-अमेरिका के बीच हो सकती है ये बड़ी डील
X

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका के बीच अगले महीने फरवरी में एक बड़ा समझौता हो सकता है। बता दें कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का बतौर राष्ट्रपति 24 से 26 फरवरी के बीच पहला भारत दौरा कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बतौर राष्ट्रपति ट्रंप के पहले भारत दौरे के दो पक्ष महत्वपूर्ण होंगे। रणनीतिक-आर्थिक संबंध के लिहाज से ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

यह दौरा रणनीतिक और आर्थिक मुददों का होगा

अमेरिकन राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भारत दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि महाभियोग ट्रायल और राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के बीच यह दौरा होगा। दोनों ही देशों के लिए यह दौरा रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिहाज से भी अहम है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी में अहम बदलाव हुए हैं।

ये भी देखें : 1 को बंद होगा ATM कार्ड: जल्द से जल्द निपटा ले ये काम, नहीं तो पछताएंगे आप

भारत-अमेरिका के बीच हो सकती है ट्रेड डील

हालांकि, द्विपक्षीय व्यापार संबंधों के लिहाज से भारत और अमेरिका के बीच आंकड़े प्रभावित करनेवाले हैं। भारतीय सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच एक व्यापार समझौते की उम्मीद की जा रही है। समय-समय पर यह समझौता विभिन्न फर्मों की असहमति के कारण अटकता रहा है।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू तैयारियों का लेंगे जायजा

इस बीच अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरनजीत सिंह संधू इस दौरे की तैयारियों पर नजर रखे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में वॉशिंगटन (डीसी) में वह बतौर राजदूत अपना कार्यभार संभालेंगे। अमेरिका के राजदूत का पद संधू से पहले हर्ष श्रृंगला संभाल रहे थे जो अब भारत लौट चुके हैं। श्रृंगला जल्द विदेश सचिव का प्रभार औपचारिक तौर पर संभालेंगे।

ये भी देखें : गंगा यात्रा के अगले पड़ाव पर सीएम योगी, मिर्जापुर को देंगे ये सौगात

SK Gautam

SK Gautam

Next Story