×

डॉ. मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्म पांच जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ। उनका पैतृक निवास उत्तराखंड का कुमायूं क्षेत्र है। बरेली से बीएससी करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमएससी किया। यहीं से उन्होंने अपनी डॉक्टोरेट की उपाधि भी अर्जित की।

SK Gautam
Published on: 5 Jan 2021 10:35 AM GMT
डॉ. मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
X
डॉ. मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ: आज देश के राजनीति के दिग्गज और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी का आज यानी पांच जनवरी को 87वां जन्मदिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे भेंटकर जन्म दिन की बधाई दी। डॉ. मुरली मनोहर जोशी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की हर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वाराणसी संसदीय सीट छोड़ने वाले डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भाजपा की तीन धरोहर में से एक माना जाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भेंट कर दी जन्म दिन की शुभकामनाएं-

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, डा. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिवस पर उनसे भेंट करके उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

dr murli manohar joshi-rajnath singh-2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई-

भारतीय जानत पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक डॉ. मुरली मनोहर जोशी को आज जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट से बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी डॉ. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर बधाई संदेश ट्वीट किया है। डॉ मुरली मनोहर अब भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा-

डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वो देश के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने जीवन में लगातार देश के विकास के लिए काम किया है। बतौर मंत्री और सांसद भी डॉ.मुरली मनोहर जोशी का काम शानदार रहा है।

dr murli manohar joshi-rajnath singh-3

ये भी देखें: हिन्दुओं के नायक कल्याण सिंह, 90 के दशक के सबसे बड़े राम मंदिर के योद्धा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा-

वरिष्ठ एवं जनप्रिय राजनेता, राष्ट्रवादी चिंतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं। राष्ट्र व समाज के प्रति आपकी निष्काम सेवा भावना हम सभी के लिए अनुकरणीय है। प्रभु श्री राम से आपके सुदीर्घ एवं निरोगी जीवन की कामना करता हूं।

रामगोविंद चौधरी ने दी बधाई-

उतर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी एवं वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्म नैनीताल में हुआ

डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्म पांच जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ। उनका पैतृक निवास उत्तराखंड का कुमायूं क्षेत्र है। बरेली से बीएससी करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमएससी किया। यहीं से उन्होंने अपनी डॉक्टोरेट की उपाधि भी अर्जित की। यहां पर उनका शोधपत्र स्पेक्ट्रोस्कोपी पर था। अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले वह पहले शोधार्थी हैं।

ये भी देखें: ममता बनर्जी: भोजन के लिए कभी बेंचने पड़े थे दूध, संघर्ष की कहानी सुनकर रो पड़ेंगे

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ही भौतिक के प्रोफेसर रहे

वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ही भौतिक के प्रोफेसर रहे। इसके बाद वह राजनीति में आ गए। जनसंघ से राजनीति शुरू करने वाले मुरली मनोहर जोशी भाजपा के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी रूपी पौधे को वटवृक्ष बना दिया। वर्ष 1955 में कुंभ किसान आंदोलन से मुरली मनोहर जोशी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की, जो आरएसएस ने शुरू की थी। उसके बाद भारत में आपातकाल के समय 1975 से 1977 तक लोकसभा चुनावों तक वह जेल में रहे।

dr murli manohar joshi-rajnath singh-4

भाजपा की सरकार गिरने के कारण पद से इस्तीफा दे दिया

पहली बार वह अल्मोड़ा से सांसद के रूप में चुने गये थे। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब देश में एनडीए की सरकार आई तो वह मानव संसाधन मंत्री बने। मुरली मनोहर जोशी तीन बार इलाहाबाद ( वर्तमान नाम प्रयागराज) से सांसद रह चुके है। 2014 में मुरली मनोहर जोशी ने नरेंद्र मोदी के लिए वारणसी की सीट छोड़ दी थी। 2014 में वह कानपुर से सांसद बने थे। डॉ मुरली मनोहर जोशी 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में गृह मंत्री भी रहे थे। उन्होंने 16 मई 1996 को यह पद संभाला था और एक जून 1996 को सरकार गिरने की वजह से उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी देखें: स्कूल में मचा हड़कंप: 62 टीचर मिले कोरोना पॉजिटिव, यहां कई छात्र हुए संक्रमित

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story