×

डीयू की छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गार्ड ने किया दुष्कर्म

आईपी एस्टेट स्थित डीयू के एक नामी महिला कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कॉलेज के गेट कीपर (सिक्योरिटी गार्ड) ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

Aditya Mishra
Published on: 22 May 2019 4:31 AM GMT
डीयू की छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गार्ड ने किया दुष्कर्म
X
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: आईपी एस्टेट स्थित डीयू के एक नामी महिला कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कॉलेज के गेट कीपर (सिक्योरिटी गार्ड) ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता को जब होश आया तो उसने अपनी सहेलियों को वारदात की जानकारी दी। छात्रा पास में मौजूद गुरुद्वारे चली गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें...छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बना ब्लैकमेल करने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वह कॉलेज में अस्थाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। घटना अगस्त 2018 की है, लेकिन करीब दस दिन पहले पीड़िता ने इसका खुलासा किया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से छात्रा डिप्रेशन का शिकार है। इसकी वजह से पांच दिन पहले कॉलेज में आयोजित परीक्षा भी नही दे पाई। पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ नई दिल्ली इलाके में रहती है। वह कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। घटना वाले दिन वह कॉलेज गई थी। गेट कीपर से उसकी पहचान थी।

आरोप है कि गेट कीपर राजकुमार (25) ने बातचीत के दौरान उसे कोल्डड्रिंक पीने का ऑफर किया। इसके बाद वह सुधबुध खोने लगी। आरोपी छात्रा को अपने साथ कॉलेज के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें...छत पर सो रही 6 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मक्के के खेत में मिली

छात्रा को जब होश आया तो उसने खुद को कमरे में पाया। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसने अपनी सहेलियों को मामले की जानकारी दी। सहेलियां उसे पास के गुरुद्वारे में ले गई। कॉलेज प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी हुई पुलिस को खबर दे दी गई।

पुलिस ने एलएनजेपी अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया और दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में छात्रा आरोपी के साथ जाती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें...झारखंड: सामूहिक दुष्कर्म मामले में मिशनरी स्कूल के पमुख समेत 5 दोषी करार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story