×

बाढ़ से बेहाल असम में भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत

अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में था। फिलहाल किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 July 2019 11:43 AM GMT
बाढ़ से बेहाल असम में भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत
X

गुवाहाटी: अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में था। फिलहाल किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें...हनीमून पर पत्नी ने शराब पीने से किया इनकार, गुस्से में पति ने मुंह में भर दी कांच

भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। बता दें कि बाढ़ के चलते असम में वैसे ही जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में भूकंप से झटकों से वहां लोग दहशत में हैं। बाढ़ के चलते सुरक्षित स्थानों में ठहरे हुए लोग भूकंप के झटकों के कारण खुले मैदान की ओर भागने लगे। असम में कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। उधर बाढ़ के चलते असम बदहाल है।

बता दें कि असम के लोग इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में हैं। राज्‍य में बाढ़ के कारण 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। राज्‍य के 33 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें...कर्नाटक: राज्यपाल का आदेश, 6 बजे तक साबित करें बहुमत, कांग्रेस-कुमारस्वामी पहुंचे SC

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के 29 जिले प्रभावित हैं। यहां बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story