×

भूकंप से हिला जम्मू-कश्मीर! लोगों में दहशत का माहौल, 5.0 मापी गई तीव्रता

हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर अभी-अभी 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें इससे पहले असम में बीती 8 सितम्बर की सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। असम में कार्बी आंगलोंग के इलाके में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया था।

Vidushi Mishra
Published on: 9 April 2023 12:10 PM GMT
भूकंप से हिला जम्मू-कश्मीर! लोगों में दहशत का माहौल, 5.0 मापी गई तीव्रता
X
EARTHQUAKE

जम्मू-कश्मीर: भूकंप की ताजा खबर आ रही है। हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर अभी-अभी 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें इससे पहले असम में बीती 8 सितम्बर की सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। असम में कार्बी आंगलोंग के इलाके में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया था। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी थी।

यह भी देखें... ब्रिटिश एयरवेज : हड़ताल पर पायलट, रद्द हुईं 1500 उड़ानें, 3 लाख लोग प्रभावित

आज हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आए इस भूकंप की तीव्रता 5.0 थी। स्थानीय लोगों को जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए थे, लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे। हालांकि भूकंप में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि असम से पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए। चंबा में देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की जानकारी देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई थी। वैसे तो किसी के दुर्घटना के होने की खबर नहीं है।

यह भी देखें... चिदंबरम पर चार्जशीट की तैयारी में CBI, 100 घंटे में पूछे गए 450 सवाल

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र चंबा के उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। रविवार को सुबह 5:30 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि जिले के आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। चंबा जिला सहित राज्य के अधिकांश हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story