×

देश में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई

आज बकरीद का दिन है। देशभर में  ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। इस मौके के पर दिल्ली के जामा मस्जिद समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज पढ़ी गई।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Aug 2020 3:30 AM GMT
देश में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई
X
Narendra Modi

नई दिल्ली : आज बकरीद का दिन है। देशभर में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। इस मौके के पर दिल्ली के जामा मस्जिद समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज पढ़ी गई। कोरोना संकट के चलते जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से बार बार मस्जिद प्रसाशन ने दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील की। जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश दिया।

यह पढ़ें...Rakhi Special: बॉलीवुड के भाई-बहनों की रियल जोड़ी, जानें कैसा है इनके बीच रिश्ता



पीएम-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर बकरीद के अवसर पर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा है कि हम त्याग और बलिदान के इस दिन का सम्‍मान करते हैं। उन्‍होंने ईद पर सभी से समावेशी समाज में एकता और भाइचारे के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है।



हालांकि जामा मस्जिद में नमाज के दौरान मिलीजुली तस्वीरें देखने को मिलीं। कोरोना संकट में कुछ नमाजी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए तो वहीं कुछ इसका उल्लंघन करते भी नजर आए। जामा मस्जिद में नमाज के दौरान ज्यादातर लोगों ने सामाजिक दूरी को ख्याल रखते हुए नमाज अदा की। मस्जिद में बैठे लोगों दूरी बना कर नमाज अदा करते दिखे। कुछ लोगों ने मस्जिद की सीढ़ियों पर बैठ कर भी नमाज अदा की। मस्जिद प्रबंधन के मुताबिक, ज्यादातर लोगों ने नियमों का पालन किया।

यह पढ़ें...माता कुंती की राखी चाहती हैं हर बहन, रक्षक बनता है कलाई में बांधा वैदिक धागा

Jama Masjid

कई बिना मास्क के मस्जिद में घूमते नजर आए। हालांकि लोगों ने माना कि कहीं न कहीं कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया है। उनका ये भी कहना था कि ज्यादातर लोगों ने नियमों का पालन किया. देरी से पहुंचने पर कुछ से नियमों का उल्लंघन हुआ।

बता दें कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है। दोनों ही मौके पर ईदगाह जाकर या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। ईद-उल फितर पर शीर खुरमा बनाने का रिवाज है, जबकि ईद-उल जुहा पर बकरे या दूसरे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। इस साल कोरोना वायरस के संकट की वजह से स्थिति अलग है। इसलिए त्योहारों पर जमा होने वाली भीड़ पर भी सरकार पाबंदियां लगा रही है। सावधानी के साथ पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही है।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story