×

झारखंड में 5 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, इस दिन आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान कर दिया। प्रदेश में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने यह घोषणा की।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Nov 2019 8:33 AM GMT
झारखंड में 5 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, इस दिन आएगा रिजल्ट
X

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान कर दिया। प्रदेश में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने यह घोषणा की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा। उपायुक्तों ने 17-18 अक्टूबर को ही प्रदेश का दौरा किया था। झारखंड के 19 जिले और 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे में 20 सीटों पर वोटिंग होगी। 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तो वहीं चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि पांचवें चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान के बाद 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़ें...अब जम्मू कश्मीर नहीं रहा वैसा, बदल गया सब कुछ, यहां जानें…

सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव खर्चों पर नजर रखने के लिए हर जिले में इनकम टैक्स के अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा शारीरिक दिव्यांग, सीनियर सिटिजन को पोस्टल बैलट से वोट देने की सुविधा है।

उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशनों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। झारखंड में अपडेटेड वोटर लिस्ट में कुल 2.265 करोड़ वोटर हैं। 12 अक्टूबर 2019 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई।

चुनाव आयोग ने कहा कि नकस्लियों से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। राज्य के 19 जिलों की कुल 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें...वाट्सएप विवाद: सामने आई ये 20 बड़ी हस्तियां, बताया- कैसे हुई थी उनकी जासूसी

बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में बीजेपी झारखंड की सत्ता पर काबिज है। बीजेपी दूसरी बार सत्ता के लिए बेताब है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में मिशन-65 प्लस का लक्ष्य रखा है। बीजेपी-एजेएसयू मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें...राष्ट्रपति भवन में जर्मन चांसलर का स्वागत, जानें राष्ट्रगान के दौरान क्यों बैठीं रहीं

मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं और इसके जरिए वह बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं। बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी पार्टियां भी एकजुट होने की कोशिश हो रही हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन सत्ता में वापसी के लिए 'बदलाव यात्रा' निकाल रहे हैं और बीजेपी के खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...शाह से सिद्धू की मुलाकात को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, कांग्रेस ने कही ये बात

2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 37 सीटें मिली थीं, तो वहीं उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

जबकि जेएमएम को 19 सीटें, कांग्रेस को 7 सीटें और जेवीएम ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि चुनाव के बाद जेवीएम के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा 6 सीटें अन्य को मिली थीं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story