×

रेड जोन एलर्ट: पूरी घाटी में बंद हुआ सब कुछ, जम्मू के भी 4 जिले शामिल

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पूरी घाटी को रेड जोन में घोषित किया है। साथ ही जम्मू क्षेत्र में तीन जिले जम्मू, साम्बा और कठुआ रेड जोन में हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 4 May 2020 10:51 AM GMT
रेड जोन एलर्ट: पूरी घाटी में बंद हुआ सब कुछ, जम्मू के भी 4 जिले शामिल
X

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। ऐसे में सरकार ने हर राज्य के हर जिले की समीक्षा करने के बाद जिलों में कोरोना के केसों को देखते हुए देश के सभी जिलों को तीन रेड, ग्रीन, और ओरेंज अलाग अलग जोनों में बाँट दिया है। ऐसे में एब एक बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पूरी घाटी को ही रेड जोन में घोषित किया है। इसके साथ जम्मू के भी 3 जिलों को रेड जोन में रखा है।

पूरी घाटी में 'रेड जोन'

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के चार जिलों श्रीनगर, बांदीपुरा, अनंतनाग और शोपियां को रेड जोन में रखा था। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा राज्य और केंद्र शाषित क्षेत्रों को यह अधिकार दिया गया है कि वो अपने हिसाब से केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए जिलों के आलावा भी अतिरिक्त जिलों को तीनों जोनों में से किसी में शामिल कर सकते हैं। जिसके अनुसार ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पूरी घाटी को रेड जोन में घोषित किया है। साथ जम्मू के भी 3 जिलों को उस श्रेणी में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें- कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: इन कंपनियों ने दिया इन्क्रीमेंट और बोनस

मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम द्वारा रविवार रात जारी आदेश में जिलों का वर्गीकरण किया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आदेश जारी कर जानकारी दी कि पूरी कश्मीर घाटी जिसमें 10 जिले आते हैं, उसे रेड जोन घोषित किया गया है। वहीं जम्मू क्षेत्र में तीन जिले जम्मू, साम्बा और कठुआ रेड जोन में हैं। वहीं जम्मू क्षेत्र के चार जिले धमपुर, रियासी, रामबन और रजौरी ऑरेंज जोन में जबकि डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ ग्रीन जोन में है।

बाकी केन्द्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन जारी

इसके अलावा मुख्य सचिव द्वारा जारी अन्य सभी आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों की भांति ही हैं। जहां लॉकडाउन का तीसरा चरण 4 मई से शुरू हो कर 17 मई तक जारी रहेगा। इस दिशा निर्देश के अनुसार कहीं आने जाने की अनुमति होगी लेकिन अन्य राज्यों के रेड जोन की तरह ही चारपहिया वाहन में चालक के अलावे सिर्फ दो यात्री ही सवार हो सकते हैं। वहीं दोपहिया वाहन में चालक के अलावा किसी को पीछे बैठने की मंजूरी नहीं है।

ये भी पढ़ें- फेसबुक के फीचर्स में बड़ा बदलाव: यहां जानें किसको फायदा, किसको नुकसान

वहीं निजी कार्यालय अपने 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुल सकते हैं। बाकी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। वहीं ग्रीन जोन में केंद्र शासित क्षेत्रों में जिन दुकानों पर प्रतिबंध है, उनको छोड़कर सभी खोली जा सकती हैं। बाकी पहले दो लॉकडाउन की तरह सभी प्रकार की हवाई यात्राएं बंद ही रहेंगी। सारे स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। और आवाजाही भी शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाधित रहेगी।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story