×

किसान एकता मोर्चा का सोशल मीडिया अकाउंट फिर शुरू, फेसबुक ने दिया ये जवाब

किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज अचानक बंद हो जाने के बाद किसानों ने आवाज दबाने का आरोप लगाया। हालंकि देर रात किसान एकता मोर्चा का पेज दोबारा शुरू हुआ।

Shivani
Published on: 21 Dec 2020 3:51 AM GMT
किसान एकता मोर्चा का सोशल मीडिया अकाउंट फिर शुरू, फेसबुक ने दिया ये जवाब
X

नई दिल्ली- कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने फेसबुक पर किसान एकता मोर्चा नाम से फेसबुक पेज बनाया है, जिसपर किसान आंदोलन को सोशल मीडिया के जरिये बढ़ाया जा रहा है। हालाँकि बीती शाम फेसबुक पेज अचानक बंद हो गया। जिसके बाद किसानों ने आवाज दबाने का आरोप लगाया। हालंकि आधी रात तक किसान एकता मोर्चा का फेसबुक अकाउंट दोबारा शुरू हुआ। वहीं फेसबुक ने लिखा, असुविधा के लिए खेद है।

किसान आंदोलन सोशल मीडिया पर फैल रहा

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम , यूट्यूब और स्नैपचैट पर चार दिन पहले ही किसान एकता मोर्चा के नाम से अकॉउंट बनाया था। इसका उद्देश्य किसान आंदोलन को लेकर इंटरनेट पर फैलाएं जा रहे अफवाहों पर अपना पक्ष रखने और आंदोलन को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाना था। हालांकि चार दिन में ही इन अकाउंट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स मिले और आंकड़ा 12 लाख को पार कर गया।

Farmers Protest Facebook blocks Kisan Ekta Morcha Official Facebook Page

ये भी पढ़ेंः अन्नदाताओं की भूख हड़ताल: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, ये है किसानों का प्लान

किसान एकता मोर्चा का पेज बंद, देर रात दोबारा खुला

लेकिन इस बीच रविवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि उनका फेसबुक पेज निष्क्रिय हो गया है। इंस्टाग्राम भी खुलने में दिक्कत आने की बात कही गई। जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा व आईटी सेल की बैठक हुई। फेसबुक के इस कदम के बाद स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने नाराजगी जताते हुए एक वीडियो जारी कर कहा कि सरकार और मंत्रियों के बाद अब फेसबुक भी बौखला गया है।



4 दिन में किसान एकता मोर्चा के अकाउंट पर लाखों फाॅलोअर्स

बता दें कि किसान एकता मोर्चा के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कुल मिलाकर 1.50 लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः लॉकडाउन पर बड़ा एलान: CM उद्धव का फैसला, 6 महीने तक होगा ऐसा…

किसान एकता मोर्चा का फेसबुक अकाउंट शुरू

वहीं जब किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज बंद होने का मामला बढ़ने लगा तो बीती देर रात फेसबुक पेज को दोबारा चालू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फेसबुक के प्रवक्ता ने इसके लिए खेद जताते हुए कहा कि किसान एकता मोर्चा के पेज को दोबारा से चालू कर दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story