×

इसरो का वैज्ञानिक बनकर युवती से की शादी, ऐसे खुली पोल

इसरो के वैज्ञानिक के नाम शादी के नाम पर झांसा देने मामला सामने आया है। दिल्ली के द्वारका में एक शख्स ने खुद को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) का वैज्ञानिक बताकर युवती से शादी कर ली।

Newstrack
Published on: 14 July 2023 7:14 AM GMT
इसरो का वैज्ञानिक बनकर युवती से की शादी, ऐसे खुली पोल
X

नई दिल्ली: इसरो के वैज्ञानिक के नाम शादी के नाम पर झांसा देने मामला सामने आया है। दिल्ली के द्वारका में एक शख्स ने खुद को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) का वैज्ञानिक बताकर युवती से शादी कर ली।

इतना ही नहीं शादी करने के उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह डिफेंस रिसर्च डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन(डीआरडीओ) में भी काम कर चुका है और अब वह एस्ट्रोनॉट की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के नासा जा रहा है।

यह भी पढ़ें...जानिए पाक पीएम इमरान को किस बात का सता रहा है डर, लोगों की दी ये चेतावनी

लेकिन पत्नी को उसकी इन बातों पर विश्वास नहीं हुआ। उसको शक हुआ तो उसने इसकी जांच की। जांच में युवती को सच्चाई का पता चला कि उसके साथ ठगी हुई। युवती ने पति के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी यहां हुआ खतरनाक हवाई हमला, 9 जिहादियों की मौत

अब इस पूरे मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है। पीड़ित महिला के मुताबिक शादी से पहले जितेंद्र खुद को डीआरडीओ में कार्यरत बताता था। बाद में उसने इसरो ज्वाइन करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें...हुआ बड़ा हादसा: आपस में टकरा गई राज ठाकरे के काफिले की गाड़ियां, फिर…

युवती ने बताया कि उसने इसरो और डीआरडीओ के आईकार्ड भी दिखाए थे। इसके बाद मई में दोनों परिवारों की रजामंदी से दोनों ने शादी की थी। पीड़ित पत्नी का ये भी आरोप है कि वह पहले से शादीशुदा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story