×

किसान ने बना दी इलेक्ट्रिक कार, 8 घंटे में फुल चार्ज, जानें इसकी खासियत

अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग पहले की अपेक्षा भारत में ज्यादा बढ़ चुकी है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक सख्श ने इलेक्ट्रिक कार को तैयार किया है। आपको बता दें कि इस कार में 100 mAh /54 वोल्ट की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

Newstrack
Published on: 14 March 2021 12:07 PM GMT
किसान ने बना दी इलेक्ट्रिक कार,  8 घंटे में फुल चार्ज, जानें इसकी खासियत
X
किसान ने बना दी इलेक्ट्रिक कार, 8 घंटे में फुल चार्ज, जानें इसकी खासियत photos (social media)

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक वाहनों ने भारत में तेजी से दस्तक दे दी है। कोरोना महामारी के बाद इलेक्ट्रिक वाहन को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी एक खास वजह वातावरण को प्रदूषण से मुक्त बना भी है। आपको बता दें कि ओडिशा के रहने वाले एक किसान ने चार पहियों वाला इलेक्ट्रिक वाहन बनाया है जो सौर ऊर्जा की मदद से चलता है। इस वाहन को इस किसान ने अपने घर पर लॉकडाउन में बनाया था।

किसान ने चार पहिए वाली इलेक्ट्रिक कार को किया तैयार

अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग पहले की अपेक्षा भारत में ज्यादा बढ़ चुकी है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक सख्श ने इलेक्ट्रिक कार को तैयार किया है। आपको बता दें कि इस कार में 100 mAh /54 वोल्ट की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ इस वाहन को फुल चार्ज करने के बाद इसे 300 किमी तक आसानी से चलाया जा सकता है।

8 घंटे के अंदर कर सकते हैं फुल चार्ज

ओडिशा के रहने वाले सुशील कुमार ने इस चार पहियों वाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताया कि इस कार को महज 8 घंटे के अंदर फुल चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ सौर ऊर्जा से चलने वाली इस बैटरी की लाइफ कम से कम 10 साल तक आसानी से चल सकती है। सुशील अग्रवाल ने इस कार को लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर किताबों और यू - टयूब की मदद से बनाया।

ये भी पढ़े....गोरखपुर: कार्यकर्ताओं को प्रियंका मंत्र, पूंजीपतियों की सरकार में गरीबों की आवाज बनें

odisa

आरटीओ अधिकारी ने कही यह बात

ओडिशा के मयूरभंज जिले के आरटीओ अधिकारी गोपाल कृष्ण दास ने कहा कि " इस बात की बेहद खुशी हो रही है कि जहां लॉकडाउन के दौरान कई लोग बोर हो रहे थे वहीं सुशील अग्रवाल ने घर में रहकर लॉकडाउनमें चार पहिए वाली इलेक्ट्रिक कार को बनाया।

ये भी पढ़े....लॉकडाउन मंगलवार से! उद्धाव सरकार करेगी बड़ा एलान, मुंबई में प्रतिबंध संभव

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story