×

गोरखपुर: कार्यकर्ताओं को प्रियंका मंत्र, पूंजीपतियों की सरकार में गरीबों की आवाज बनें

प्रियंका गांधी रविवार को गोला के वीएसएवी पीजी कालेज में चल रहे कांग्रेस के पूर्वीं जोन के 155 ब्लाक अध्यक्षों की प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में बोल रही थीं।

Newstrack
Published on: 14 March 2021 11:33 AM GMT
गोरखपुर: कार्यकर्ताओं को प्रियंका मंत्र, पूंजीपतियों की सरकार में गरीबों की आवाज बनें
X
priyanka gandhi (PC: social media)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केन्द्र और यूपी की सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। ऐसे में गरीब, किसान, नौजवानों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को गरीबों की आवाज बनना होगा।

ये भी पढ़ें:बंगाल में ये बाहुबली: मैदान में उतरे बाबुल सुप्रियो समेत कई सांसद, BJP की लिस्ट जारी

सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है

प्रियंका गांधी रविवार को गोला के वीएसएवी पीजी कालेज में चल रहे कांग्रेस के पूर्वीं जोन के 155 ब्लाक अध्यक्षों की प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में बोल रही थीं। वर्चुअल संबोधन में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए प्रियंका ने कांग्रेसियों को मोबाइल से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। जिसके कारण सर्वाधिक परेशान सबसे गरीब व पिछड़ा वर्ग है। महिलाओं और गरीबों को पूछने वाला कोई नहीं है। किसानों के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रियंका ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। खेत में खड़ी फसल को छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं।

gorakhpur gorakhpur (PC: social media)

उन्होंने संगठन की मजबूती पर सर्वाधिक जोर दिया

उन्होंने संगठन की मजबूती पर सर्वाधिक जोर दिया। कहा, प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन तेजी से खड़ा हो रहा है। जैसे-जैसे संगठन मजबूत होगा, वैसे-वैसे ही जनता पार्टी के जुड़ती जाएगी। अपनी समस्याओं को हमें अवगत कराएगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम सभी जनसमस्याओं के समाधान में सबसे आगे रहें। प्रियंका ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर साथ चलना होगा। आपसी मनमुटाव को दूर करना होगा। पसंद-नापंसद को छोड़कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। पार्टी के वरिष्ठजनों का सम्मान व साथ लेकर चलना होगा।

मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि अगर ब्लाक अध्यक्ष मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा

उन्होंने शिविर में शामिल कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि अगर ब्लाक अध्यक्ष मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। मैं आपके साथ सदैव खड़ी हूं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्वी जोन प्रभारी विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. विजयानंद तिवारी, जिला महासचिव साहिल विक्रम तिवारी, सुनील तिवारी, विक्रांत साहनी, रामहरि राय मधुकर, सत्यव्रत तिवारी, महेंद्रनाथ मिश्र, रोहित मिश्र आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:सुवेंदु के पिता के BJP में शामिल होने से क्या टीएमसी को नुकसान होगा? यहां जानें

प्रभातफेरी निकालकर दिया भाईचारे का संदेश

गोला वीएसएवी पीजी कालेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लाक अध्यक्षों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का आरंभ प्रभातफेरी के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों को बताया। प्रभात फेरी सुबह कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई। जो ब्लाक मुख्यालय होते हुए कस्बे के चंद चौराहा, ब्रह्म स्थान, सिनेमा रोड, मेन चौक, सराय होते हुए बेवरी चौराहे पहुंची। वहां से तहसील चौराहा होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ता तिरंगा लहराते और नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यकर्ता लोगों को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत करा रहे थे।

रिपोर्ट- पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story