TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

MSP Controversy : कुरुक्षेत्र में महापंचायत के बाद किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम

MSP Controversy: कई दिनों से कुरुक्षेत्र के किसान सुरजमुखी के बीज पर एमएसपी को लेकर विरोध कर रहे थे। इससे पहले छह जून को भी किसानों दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया था।

Anant Shukla
Published on: 12 Jun 2023 11:04 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2023 11:35 AM GMT)
MSP Controversy : कुरुक्षेत्र में महापंचायत के बाद किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम
X
farmers jammed Delhi Chandigarh highway (Photo-Social Media)

MSP Controversy: कुरुक्षेत्र में किसान महापाचायत के बाद एमएसपी पर सूरजमुखी बीज न खरीदे जाने और सरकार द्वारा किसानों पर किए गए बल प्रयोग के विरोध में किसानों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। सर्विस लेन और पुल भी बंद कर दिए। किसी भी आशंका को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

जून में भी दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया था जाम

बता दें कि बिते कई दिनों से कुरुक्षेत्र के किसान सुरजमुखी के बीज पर एमएसपी को लेकर विरोध कर रहे थे। इससे पहले छह जून को भी किसानों दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया था। इसके बाद किसान प्रतिनिधियों की सीएम खट्टर से बात हुई। सीएम नें किसानों को भरोसा दिया था। लेकिन किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगो को सीरियस नहीं ले रही।

भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

मिली जानकारी के अनुसार किसानों को रोकने के लिए भरी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ वाटर कैनन भी लगाए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों किसानों पर प्रदर्शन के दौरान हुए बल प्रयोग और सूरजमुखी पर एमएसपी को लेकर किसानों में भारी रोस है। सोमवार को महापंचायत के बाद किसान दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम करने के लिए कूच कर दी।

किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गुरनाम सिंह

किसानो के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा बीकेयू (चादुनी) प्रमुख गुरनाम सिंह कर रहे हैं। किसान, सरकार सूरजमुखी के बीज को एमएसपी पर न खरीदने और मूल्यों में फर्क की भरपाई योजना के तहत फसल को शामिल करने के फैसले वापस लेने पर अड़े हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story