×

मंडियां भी बन्द: किसानों के साथ आए व्यापारियों का बड़ा एलान, पूरे देश पर असर

व्यापारी भी किसान आंदोलन का हिस्सा बन गए हैं। व्यापारियों ने किसानों के भारत बंद के समर्थन का एलान करते हुए कहा कि वे कल सभी मंडियों को बंद रखेंगे।

Shivani
Published on: 7 Dec 2020 1:21 PM GMT
मंडियां भी बन्द: किसानों के साथ आए व्यापारियों का बड़ा एलान, पूरे देश पर असर
X

नई दिल्ली : मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वाहन किया है। किसानों के भारत बंद को कई राजनैतिक दलों और संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।

व्यापारियों का भारत बंद को समर्थन, सभी मंडियां रहेंगी बन्द

इसी कड़ी में अब व्यापारी भी किसान आंदोलन का हिस्सा बन गए हैं। व्यापारियों ने किसानों के भारत बंद के समर्थन का एलान करते हुए कहा कि वे कल सभी मंडियों को बंद रखेंगे। गौरतलब है कि इसके पहले परिवहन संगठन ने भी 8 तारीख को हड़ताल का ऐलान किया था।

bharat band

ये भी पढ़ें -किसानों को नहीं मंजूर खेत छोड़नाः वक्त रहते, भरोसा जीत ले सरकार

राजनीतिक दलों का समर्थन:

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने किसानों के आंदोलन में उनका साथ देते हुए भारत बंद का समर्थन किया। आज सपा ने यूपी में किसान यात्रा निकाली। इस दौरान जगह जगह सपा नेताओं को हिरासत में लिया गया। पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव के साथ पुलिस की झड़प तक हुई। वहीं सीएम केजरीवाल सिंघु बॉर्डर पर किसानों का हाल जानने पहुंचे।

sp protest in lucknow

ये भी पढ़ें - आंदोलन में अन्ना हजारे: आए किसानों के समर्थन में, भारत बंद में रखेंगे व्रत

8 को भारत बंद, ये दल कर रहे समर्थन

कांग्रेस, टीआरएस, द्रमुक, शिवसेना, सपा, राकांपा और आप सहित अन्य पार्टियों ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ के आह्वान के प्रति अपना समर्थन जताया है। न विपक्षी पार्टियों से पहले शनिवार को तृणमूल कांग्रेस, राजद और वाम दलों ने भी बंद का समर्थन किया था. दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story