×

किसानों का चक्का जाम: दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही निगरानी

किसानों को चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार को बंद करने का फैसला किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एहतियात के तौर पर आधे दर्जन से अधिक मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद करा दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Feb 2021 6:30 AM GMT
किसानों का चक्का जाम: दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही निगरानी
X
किसानों को चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार को बंद करने का फैसला किया गया है। ड्रोन से निगरानी हो रही है।

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ बीते दो महीने से भी ज्यादा समय से किसान कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान अपनी ताकत दिखाने के लिए देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। किसान के इस चक्का जाम को विपक्षी पार्टियों ने भी समर्थन दिया है।

किसानों को चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार को बंद करने का फैसला किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एहतियात के तौर पर आधे दर्जन से अधिक मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद करा दिया है।

किसानों ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का फैसला किया है। लेकिन इसके बावजूद मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं। मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, विश्वविद्यालय, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, खान मार्केट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है।

ये भी पढ़ें...NIA का साथ देगी मोसाद खुफिया एजेंसी, इजरायली दूतावास ब्‍लास्‍ट की जांच में शामिल

Delhi

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एनएच और राज्यों के प्रमुख मार्ग पर चक्का जाम करेंगे। दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक किसानों का यह आंदलोन चलेगा। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों ने जमकर उपद्रव मचाया था और लाल किले निशान साहिब फहराया था। इसलिए पुलिस बेहद सतर्क है और कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

ये भी पढ़ें...स्वामी ने ‘PM’ पर साधा निशाना, चीन और किसान आंदोलन को लेकर कही ऐसी बात

सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर

चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है। साइबर सेल को सोशल मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। साइबर सेल के पचास पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं। कई अकाउंट बंद होने के बावजूद ट्विटर सहित अन्य दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उकसाने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं। पुलिस इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई में जुटी हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story