×

किसान आंदोलन: Delhi के सभी बॉर्डर सील, मेट्रो सेवाएं भी रहेंगी बंद

केंद्र सरकार के किसान कानून के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में आज पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

Newstrack
Published on: 26 Nov 2020 3:12 AM GMT
किसान आंदोलन: Delhi के सभी बॉर्डर सील, मेट्रो सेवाएं भी रहेंगी बंद
X
किसान आंदोलन: Delhi के सभी बॉर्डर सील, मेट्रो सेवाएं भी रहेंगी बंद

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के किसान कानून के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में आज पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पुलिस जुट गई है। यहां तक कि दिल्ली की सीमाओं को सील किसानों के लिए सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा हुई जहरीली: सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषण से हालत गंभीर

राजधानी दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा इधर हरियाणा ने भी पंजाब से लगती सीमा को सील कर दिया है। अंबाला में किसानों पर पानी की बौछार की गई, फिर भी किसानों का काफिला आगे बढ़ गया है। हालांकि बड़ी संख्या में और भी किसान दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने कहा है कि पंजाब से लगने वाली सीमा 2 दिनों के लिए सील रहेगी।

दिल्ली में दोपहर 2 बजे मेट्रो सेवा रहेगी डिस्टर्ब

किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली में मेट्रो सेवा पर भी असर पड़ा है। पड़ोसी राज्यों से आने वाले मेट्रो रूट पर दोपहर 2 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशन से लोगों के बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। पंजाब-हरियाणा से आ रहे हजारों किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा थी आतंकी घटना! पुलिस ने चार्जशीट में कहा, उमर-शर्जील पर ये बड़े आरोप

रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया

जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने अमृतसर से आने जाने वाली रेलगाड़ियों को या तो रद्द कर दिया है या फिर रूट या समय में बदलाव किया गया है। अमृतसर से आने जाने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकी अमृतसर के रूट पर चलने वाली 9 ट्रेनों के समय और स्टेशनों में बदलाव किया गया है। किसान आंदोलन की अवधि के दौरान पड़ोसी शहरों से दिल्ली के अंदर न तो कोई मेट्रो एंट्री करेगी और न ही बाहर जाएगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story