×

आंदोलनकारी किसानों के लिए खुला किसान मॉल, फ्री में मिल रहा जरूरत का हर सामान

खालसा एड के स्टोर मैनेजर गुरुचरन सिंह ने बताया कि हम खालसा एड के माध्यम से किसानों को एक टोकन जारी करते हैं, जिसके साथ वे किसान मॉल से वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं।

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 6:26 AM GMT
आंदोलनकारी किसानों के लिए खुला किसान मॉल, फ्री में मिल रहा जरूरत का हर सामान
X
11 दिसंबर को खालसा एड ने सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा सीमा) पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए एक फुट मसाज सेंटर स्थापित किया था।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आन्दोलन जारी है। किसानों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर रखा है। उन्होंने परिवार समेत दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाला हुआ है।

धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों को किसी भी तरह की तकलीफ न आये इस बात का यहां पर पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यहां पर उनके खाने-पीने से लेकर दवा और रहने की पूरी व्यवस्था की गई है।

इसी कड़ी में आन्दोलन कर रहे किसानों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं मुफ्त में प्रदान करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ खालसा एड ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसान मॉल की स्थापना की है।

Kisan Mall आंदोलनकारी किसानों के लिए खुला किसान मॉल, फ्री में मिल रहा जरूरत का हर सामान (फोटो: सोशल मीडिया)

किसान आंदोलन LIVE: सरकार से बातचीत पर फैसला, किसानों की बड़ी बैठक आज

किसान मॉल में जरूरत का हर सामान उपलब्ध

जहां पर टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, तेल, शैम्पू, वैसलीन, कंघी, मफलर, हीटिंग पैड, घुटने के कैप, थर्मल सूट, शॉल और कंबल के साथ अन्य चीजों को स्टोर करके रखा गया है। लोगों को उनके जरूरत के हिसाब से फ्री में उन्हें सामान मुहैया कराया जा रहा है।

इस बारें में खालसा एड के स्टोर मैनेजर गुरुचरन सिंह ने बताया कि हम खालसा एड के माध्यम से किसानों को एक टोकन जारी करते हैं, जिसके साथ वे किसान मॉल से वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं।

1 जनवरी से Fastag जरूरी, जानिए कहां से और कैसे मिलेगा

farmer किसान आन्दोलन (फोटो: सोशल मीडिया)

हर दिन बांटें जाते हैं 500 से अधिक टोकन

वे यहां एक टोकन लेकर आते हैं। हमने वस्तुओं की एक सूची उपलब्ध कराई है। दैनिक उपयोग की सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक सामान यहां से ले जाते हैं। हम हर दिन 500 से अधिक टोकन बांटते हैं।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले, 11 दिसंबर को खालसा एड ने सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा सीमा) पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए एक फुट मसाज सेंटर स्थापित किया था।

Weather Alert: इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, टूट सकता है कई सालों का रिकाॅर्ड

Newstrack

Newstrack

Next Story