×

रेल रोको आंदोलन: 4 घंटे का अभियान खत्म, रेलवे ने कहा- अब सब कुछ सामान्य

किसानों का 4 घंटे का रेल रोको अभियान खत्म, रेलवे का दावा- अब सब कुछ सामान्यकिसानों के रेल रोको अभियान को लेकर दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कड़ी सुरक्षा की गई थी। दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और बिहार समेत कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

Shivani Awasthi
Published on: 18 Feb 2021 3:53 AM GMT
रेल रोको आंदोलन: 4 घंटे का अभियान खत्म, रेलवे ने कहा- अब सब कुछ सामान्य
X

नई दिल्ली: ट्रैक्टर रैली और किसानों के चक्का जाम के बाद अब आज देशभर में किसान मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ रेल रोको अभियान चला। किसानों का 4 घंटे का रेल रोको अभियान खत्म, रेलवे का दावा- अब सब कुछ सामान्यकिसानों के रेल रोको अभियान को लेकर दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कड़ी सुरक्षा की गई थी। दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और बिहार समेत कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर लोगों ने प्रदर्शन किया। हरियाणा में भी रेल रोको अभियान का व्यापक असर दिखा।

गाजियाबाद में रोकी गई उत्कल एक्सप्रेस

उत्कल एक्सप्रेस को गाजियाबाद एक्सप्रेस पर रोक दिया गया है। क्योंकि मोदीनगर के पास किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम किया हुआ है।

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंदः

किसानों के रेल रोको अभियान के बीच दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों में एंट्री बंद कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो के टिकरी बॉर्डर, पंडित श्री राम शर्मा, बहादुरगढ़, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है।

रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर गाजीपुर बॉर्डर बंद

कई ट्रेने रद्द, रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गयी सुरक्षा

दरअसल, नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों ने रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। किसान एक बार फिर सरकार को ललकारने वाले हैं। इस आंदोलन के तहत किसान जगह जगह रेलवे स्टेशनों पर पहुँच कर ट्रैक पर बैठ जायेगे और ट्रेनों का आवागमन ठप कर देंगे।

ये भी पढ़ेँ- किसानों का ‘रेल रोक’ आंदोलन: रेलवे की बड़ी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा

रेल रोको आंदोलन कर रहे किसानों की योजना:

आज दोपहर 12 बजे किसान रेल रोको आंदोलन की शुरुआत करेंगे, जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान किसान अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाकर रेल रोकेंगे। वहीं किसान सबसे पहले रेल का फूल मालाओं से स्वागत करेंगे। वहीं रेल यात्रियों से संवाद भी करेंगे। आंदोलनकारी किसान रेल यात्रियों को पानी, दूध और चाय भी पिलांएगे। दूध की व्यवस्था बच्चों के लिए की गई है।

Farmers Protest Samyukta Kisan Morcha announces 4-hour nationwide 'rail roko' on February 18

RPSF की 20 अतिरिक्त कंपनियां मोर्चे पर

रेलवे सुरक्षा विशेष दल रेलवे स्टेशनों पर तैनात कर दिए गए हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों और कुछ अन्य क्षेत्रों पर उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। इन क्षेत्रों में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 कंपनियों को तैनात की गयी है।

किसान रेल रोकने के दौरान बनाये रखेंगे शांति

किसान नेताओं ने आज होने वाले आंदोलन के तहत रेल रोकने के दौरान शांति बनाये रखने को कहा है। वहीं यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए भी व्यवस्थाएं की है। उन्होंने रेल यात्रियों से भी आव्हान किया है कि किसान की बात सुनने के लिए वे भी अपना थोड़ा सा समय दें और आंदोलन में सहयोग करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story