×

किसान तलवार लेकर दौड़े: पुलिस पर बोला धावा, बहुत बुरा हाल दिल्ली शहर का

ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों पर पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। जिसके विरोध में अब किसानों ने अपनी तलवारे निकल ली हैं। दिल्ली में इस समय बहुत ही भयानक मंजर बना हुआ है। आज से पहले इस तरह का दृश्य कभी नहीं देखा गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 26 Jan 2021 7:28 AM GMT
किसान तलवार लेकर दौड़े: पुलिस पर बोला धावा, बहुत बुरा हाल दिल्ली शहर का
X
कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों ने अब अपनी-अपनी तलवारें निकल ली हैं। रैली का शांत करने और किसानों को रोकने के लिए पुलिस के सारे प्रयास फेल होते जा रहे हैं।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बॉर्डर के आसपास हजारों की तादात में किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सड़कों पर बीच-बीच में कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई है, जिसमें पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। जिसके विरोध में अब किसानों ने अपनी तलवारे निकल ली हैं। दिल्ली में इस समय बहुत ही भयानक मंजर बना हुआ है। आज से पहले इस तरह का दृश्य कभी नहीं देखा गया है। बहुत ही विकट परिस्थितियां होती जा रही है, किसानों को काबू में करने के लिए भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात है, पर किसानों पर किसी का कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसे में अब किसान लालकिले की तरफ किसान तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...इटावा से सैफ़ई आ रहे सपा की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दिल्ली में बहुत ही भयानक मंजर

कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों ने अब अपनी-अपनी तलवारें निकल ली हैं। रैली का शांत करने और किसानों को रोकने के लिए पुलिस के सारे प्रयास फेल होते जा रहे हैं। जिसमें पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए। बता दें, दिल्ली में बहुत ही भयानक मंजर होता जा रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर के पास बेरीकेट्स तोड़ दिये हैं। अक्षरधाम-नोएडा मोड के पास झड़प हो रही है। नोएडा-चिल्ला बॉर्डर पर भी किसानों और पुलिस के बीच में जोरदार झड़प हो गई है।



कुछ जगह छिटपुट झड़प की खबरें, किसानों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मुकरबा चौक पर भी थोड़े हालत खराब हुए है। जबकि टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बेरिकेड्स तोड़े गए हैं। विरोध प्रदर्शन के चलते किसानो ने 37 NOC के नियमों का उल्लंघन किया गया। ITO के पास भी किसान पहुंचे।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी ट्रैक्टर रैली में बवाल: किसानों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले





इटावा में एसएसपी चौराहे पर सपा की ट्रैक्टर रैली को रोका गया। इस दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की। सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर से इटावा से सैफ़ई आ रहे थे।

ये भी पढ़ें... ट्रैक्टर परेड: किसानों ने गाजीपुर में बैरिकेड्स नाले में फेंके

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story