×

किसान नेताओं का दावा, एक्टर दीप सिद्धू ने दिल्ली में भड़काई हिंसा

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने जम कर हंगामा किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों में हिंसा भी देखने को मिली। वही इस बड़ी हिंसा के पीछे पंजाबी एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू का नाम सामने आ रहा है।

Monika
Published on: 27 Jan 2021 3:17 AM GMT
किसान नेताओं का दावा, एक्टर दीप सिद्धू ने दिल्ली में भड़काई हिंसा
X
किसानों को भड़काने में एक्टर दीप सिद्धू का नाम, लाल किले पर फहराया झंडा

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने जम कर हंगामा किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों में हिंसा भी देखने को मिली। वही इस बड़ी हिंसा के पीछे पंजाबी एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू का नाम सामने आ रहा है। किसान नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि दीप सिद्धू ने ही प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए भड़काया था।

गुरनाम सिंह चढूनी ने लगाया एक्टर पर आरोप

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने दीप सिद्धू पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने और गुमराह करने का आरोप लगाया। गुरनाम सिंह ने बताया कि दीप सिद्धू प्रदर्शनकारियों को लाल किले तक ले गया। जहां किसान कभी भी जाने के पक्ष में नहीं थे। गुरनाम सिंह के अलावा स्वराज पार्टी के योगेंद्र यादव ने भी एक्टर पर यही आरिप लगाया है। उन्होंने बताया कि दीप सिद्धू कई दिनों से किसों को भड़काने की कोशिश कर रहा था।

सांसद सनी देओल का चुनाव में एजेंट

योगेंद्र यादव ने आगे बताया कि दीप सिद्धू बीजेपी सांसद सनी देओल का चुनाव में एजेंट रह चूका है, वही प्रधनमंत्री के साथ इसकी जय तस्वीरें भी है। वह बताते हैं कि दिल्ली पुलिस को इस बारें में उन लोगों ने कई बार बताया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तस्वीरें सामने आने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। लगता है दिल्ली हिंसा के पीछे कोई साजिश हैं।

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर किसानों का बवाल, ट्विटर पर ट्रेंड #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ

फेसबुक पर हुए थे लाइव

कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी दावा किया कि वो दीप सिद्धू ही है जिसने लाल किले पर झंडा फहराया था। वो प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का सदस्य है। घटना के बाद दीप सिद्धू ने फेसबुक लाइव करते हुए दावा किया हमने लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब ही फहराया और विरोध करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तिरंगे को नहीं हटाया था।

पुलिस और किसानों के बीच टकराव

आपको बता दें, कल गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा निकली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान कई जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ। दिल्ली पुलिस ने कई शर्तों के साथ किसों को रैली करने के लिए अनुमति दी थी, लेकिन जब किसान ट्रैक्टर के साथ दिल्ली सीमाओं के पास पहुंचे तो सारे नियम टूटते नज़र आए। प्रदर्शकारियों ने जमकर उत्पात मचाया।

ये भी पढ़ें : लाल किले पर दीप सिद्धू ने फहराया ‘निशान साहिब’, NIA ने किया तलब, लगे ये आरोप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story