×

King Charles: बंगाल की प्रियंका डिजाइन कर रहीं राजा चार्ल्स III और रानी कैमिला के राज्याभिषेक की पोशाक

King Charles iii : प्रियंका जो दक्षिणी भारत की हैं, वह ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III की रानी कैमिला के राज्याभिषेक की पोशाक डिजाइन कर रही हैं। यह पोशाक शानदार लहंगे और चोली का अनोखा मिश्रण होगा, जो बंगाली शैली के साथ मिलाकर बनाया गया है।

Jyotsna Singh
Published on: 5 May 2023 11:36 AM GMT
King Charles: बंगाल की प्रियंका डिजाइन कर रहीं राजा चार्ल्स III और रानी कैमिला के राज्याभिषेक की पोशाक
X
king charles-iii-wife-camilla (social media)

King Charles Coronation : न केवल किंग चार्ल्स III, बल्कि कैमिला, क्वीन कंसोर्ट भी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की एक फैशन डिजाइनर प्रियंका मल्लिक द्वारा डिजाइन की गई गुलाब पर केंद्रित लाल पोशाक में नजर आएंगी। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की एक फैशन डिजाइनर प्रियंका मल्लिक की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें सीधे यूनाइटेड किंगडम से महामहिम राजा चार्ल्स III द्वारा भेजे गए एक ट्रांसकॉन्टिनेंटल ई-मेल के माध्यम से प्रशंसा पत्र मिला, जिसमें उन्हें "तितली ब्रोच" डिजाइन करने के लिए धन्यवाद दिया गया था। असल में शाही कार्यक्रम में कैग और क्वीन की ड्रेस डिजाइन करने के लिए कुछ चुननिंदत ड्रेस डिजाइनर्स से उनके पेपर्स पर कुछ डिजाइंस मंगवाए गए थे, जिनमें से डिजाइनर प्रियंका के पास भीं ऐसा प्रस्ताव आया था।

प्रियंका ने शाही परिवार को अपने कुछ डिजाइंस भेजे थे। प्रियंका मल्लिक खुशी से दुगुनी हो गईं जब उन्हें पता चला कि सफेद कागज पर पेंसिल से उकेरी गई उनकी दो डिजाइनों ने 7 मई, 2023 को होने वाले राज्याभिषेक समारोह की शाम की पार्टी तक का सफर तय कर लिया है। हुगली की ये बेहद साधारण सी दिखने वाली ड्रेस डिजाइनर प्रियंका न केवल किंग चार्ल्स III, बल्कि क्वीन कैमिला के लिए भी राज्याभिषेक जैसे एक बेहद शाही और बड़े आयोजन पर पहनने के लिए शाही पोशाकों को तैयार कर रहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार क्वीन की पोशाक के रूप में गुलाब पर केंद्रित लाल रंग का एक बेहद खूबसूरत गाउन हो सकता है।

यूके की रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी की सदस्य का भी गौरव हासिल

29 वर्षीय प्रियंका कोलकाता से लगभग 50 किमी दूर स्थित हुगली जिले के एक छोटे से गांव से वास्ता रखती हैं। प्रियंका की शिक्षा की बात की जाए तो भारत देश की इस होनहार युवा प्रियंका के पास इटली के मिलान, हार्वर्ड और अमेरिका के स्टैनफोर्ड जैसे चोटी के विश्वविद्यालयों से अर्जित डिग्रीयां हैं। इसी के साथ अपने काम से विदेशों में अपने नाम की धाक जमाने वाली प्रियंका यूके की रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी की सदस्य भी हैं।

शाही निमंत्रण पाकर प्रियंका का परिवार हुआ खुशी से गदगद

7 मई 2023 को राजा चार्ल्स III का राज्याभिषेक जो कि शाही परिवार के एक प्रतीकात्मक धार्मिक समारोह और एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा, इतने बड़े समारोह का हिस्सा बनने का सीधा निमंत्रण भारत देश की बेटी प्रियंका को मिलने के बाद, उसका परिवार भी बहुत खुश दिख रहा था और उसकी प्रगति को देखकर फूले नहीं समा रहा है। प्रियंका के भाई राजेश मल्लिक ने एएनआई को बताया, "हम उसकी प्रगति से बहुत खुश हैं। एक गांव की लड़की बकिंघम पैलेस पहुंच गई है। मुझे खुद [निमंत्रण] लिफाफा मिला है।

हमने सब ने यानी पूरी फैमिली ने हमेशा प्रियंको को आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन किया है और आगे भी करते रहेंगे।" किंगऔर क्वीन की ताजपोशी के लिए पोशाकें बनाने पर, प्रियंका ने कहा, " इन शाही पोशाकों को उनके इनपुट के साथ स्थानीय स्तर पर सिला जाएगा क्योंकि वह लंदन स्थित स्टाइलिस्टों और श्रमिकों के संपर्क में हैं।" प्रियंका का कहना है कि "मैं भाग्यशाली और रोमांचित हूं कि मेरे डिजाइनों को वेस्टमिंस्टर एब्बे में 7 मई को आयोजित होने वाले किंग चार्ल्स III और रानी के राज्याभिषेक समारोह के लिए चुना गया है।"

बीमारी के चलते नहीं बन पाएंगी इस कार्यक्रम का हिस्सा

दुर्भाग्य से, निमंत्रण के बावजूद प्रियंका इस शानदार शाही कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी क्योंकि वह एक तरह की बीमारी से उबर रही हैं। प्रियंका का कहना है कि " मैं भले ही इस शाही जलसे का हिस्सा नहीं बन पाऊंगी लेकिन लेकिन मैं वस्तुतः वर्चुअली इस समारोह में जरूर शामिल होऊंगी,"। प्रियंका को बचपन से ही डिजाइनिंग और ड्रॉइंग का शौक था और वह क्वीन एलिजाबेथ के कपड़े पहनना पसंद करती थीं। बाद में, फैशन डिजाइनिंग में उनकी रुचि एक आकर्षक कला के रूप में विकसित हुई और बारहवीं कक्षा पूरी करने के बाद, वह वस्तुतः अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रमों में शामिल हो गईं और उन्हें अपने काम के लिए पहचान मिली।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story