×

बैंकों ने दी खुशखबरी! अब फायदे ही फायदे मिलेंगे ग्राहकों को

बैंको ने सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग ग्राहकों को लोन देने के लिए ईसीएल फाइनेंस के साथ करार किया है। इसके अलावा बैंक मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स आधारित घर और ऑटो लोन की पेशकश जारी रखेगा। ईसीएल फाइनेंस, एडेलविस फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है।

Harsh Pandey
Published on: 2 Sep 2019 7:20 AM GMT
बैंकों ने दी खुशखबरी! अब फायदे ही फायदे मिलेंगे ग्राहकों को
X

नई दिल्ली: खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी... RBI के नये नियम से आप इन बैको से सस्ता कर्ज ले सकते हैं। दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी अब रेपो रेट आधारित ब्याज दर पर घर और ऑटो लोन योजना शुरू की है।

इसके साथ ही बैंक, पुराने लोन को कुछ शुल्क के भुगतान के साथ नई ब्याज दर व्यवस्था में परिवर्तित कराया जा सकता है।

घर और ऑटो लोन...

खास बात यह है कि बैंको ने सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग ग्राहकों को लोन देने के लिए ईसीएल फाइनेंस के साथ करार किया है। इसके अलावा बैंक मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स आधारित घर और ऑटो लोन की पेशकश जारी रखेगा। ईसीएल फाइनेंस, एडेलविस फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है।

आरबीआई का नियम, लागू किया इन बैंकों ने...

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पाक दूतावास के बाहर सिखों का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने इमरान खान का पुतला फूंका

बताया जा रहा है कि पहले ही कुछ बैंको ने आरबीआई के इस नियम को लागू कर चुके हैं और कुछ जल्द ही करने वाले हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट जुलाई में ही लॉन्च कर चुका है।

विभिन्न बैंको ने कहा...

SBI के बाद BOI ने चुनिंदा लोन प्रॉडक्ट्स के लिए रेपो रेट बेस्ड ब्याज दर की पेशकश करने का फैसला किया है। बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि शुरुआत में हाउसिंग, व्हीकल और पर्सनल लोन को रेपो रेट बेस्ड ब्याज दर से लिंक किया जाएगा। रेपो बेस्ड इंट्रेस्ट रेट प्रॉडक्ट 1 सितंबर यानी कल से कस्टमर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें औपचारिक तौर पर 7 सितंबर को बैंक के 114वें स्थापना दिवस पर लॉन्च किया जाएगा।

नई दर 1 सितंबर से प्रभावी...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र 'BOM' ने भी रिटेल लोन को रेपो रेट से जोड़ दिया है। नई दर 1 सितंबर 2019 से प्रभावी हो गई है। सिंडिकेट बैंक भी घोषणा कर चुका है कि हाउसिंग, व्हीकल और उपभोक्ता लोन अब से रेपो-लिंक ब्याज दर पर उपलब्ध होंगे। बदलाव के बाद अब होम लोन रेपो+2.9 फीसदी अर्थात 8.3 फीसदी ब्याज दर से शुरू होंगे। क यह भी कह चुका है कि वह 25 लाख रुपये से ज्यादा के सेविंग्स बैंक डिपॉजिट पर ब्याज दरों को रेपो रेट से लिंक करेगा।

यह भी पढ़ें: JNU में विवाद: पद्मभूषण से सम्मानित से मांगा गया बायोडेटा, जमकर हुआ विरोध

इलाहाबाद बैंक...

इलाहाबाद बैंक ने 75 लाख रुपये तक के कर्ज को एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट्स के साथ जोड़ा है। इनमें से एक रेपो रेट भी है। इलाहाबाद बैंक ने 1 सितंबर 2019 से स्वीकृत होने वाले मुद्रा लोन और 75 लाख रुपये तक के होम लोन की ब्याज दर को EBLR से जोड़ने का फैसला किया है।

पंजाब नेशनल बैंक...

पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो रेट से लिंक्ड रिटेल लेंडिंग स्कीम ‘PNB एडवांटेज’ पेश की है। यह पहले से ही अमल में आ गई है। बैंक के बयान के मुताबिक, नई स्कीम में ब्याज दर, मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) पर आधारित मौजूदा ब्याज दर की तुलना में 0.25 प्रतिशत कम होगी।

बताया जा रहा है कि होम लोन के लिए नई दरें 8.25 प्रतिशत से 8.35 प्रतिशत के बीच होंगी। कार लोन के लिए कर्ज की दर 8.65 प्रतिशत होगी।

IDBI बैंक...

होम और ऑटो लोन को IDBI बैंक ने अपने रेपो रेट से जोड़ दिया है। IDBI बैंक ने रेपो रेट लिंक्ड ब्याज पर होम और ऑटो लोन ले सकते हैं। ये ब्याज दरें 8.30 फीसदी से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि10 सितंबर से ग्राहकों को ये सुविधा मिलेगी।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story