×

पुणे हादसा: 2 राज्य सरकारों ने पीड़ित परिवारों को दी बड़ी राहत

घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का एलान किया है, वहीँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50000- 50000 हजार देने का एलान किया है। 

Roshni Khan
Published on: 29 Jun 2019 3:51 AM GMT
पुणे हादसा: 2 राज्य सरकारों ने पीड़ित परिवारों को दी बड़ी राहत
X

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में बारिश के चलते शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कोंधवा में तालाब मस्जिद इलाके में एक सोसाइटी की 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के घर पर गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई और 2 बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का एलान किया है, वहीँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50000- 50000 हजार देने का एलान किया है।

ये भी देंखे:G-20 Summit: PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री ने की तारीफ, कही ये बात

कोंधवा इलाके में झुग्गियों पर गिरी दीवार

खबरों के मुताबिक कोंधवा इलाके में झुग्गियों पर दीवार गिर गई। मलबे में 3 लोग फंसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। कुल 15 लोगों के फंसे होने की खबर आई थी. बारी बारिश के चलते यह दर्दनाक हादस हुआ। 60 फुट लंबे चौड़े कंपाउंड की दीवार बगल में झुग्गियों पर गिर गई जिसमें सोए कई लोग दब गए। दमकल विभाग के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी का आया बयान

घटना के बारे में पुणे के जिलाधिकारी ने कहा कि 'भारी बारिश के कारण दीवार गिरी। इस घटना के बाद शुरुआती जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी की गड़बड़ी सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटी घटना नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के लोग हैं। पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जा रही है।'

घटना का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है। शुक्रवार से मुंबई और पुणे से सटे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण जमीन दरकने की भी खबरें आ रही हैं। मुंबई में बारिश के कारण करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोग घायल हो गए। एक ऐसी ही खबर मुंबई के चेंबूर से आई जहां ऑटो रिक्शा पर एक दीवार गिर गई। घटना 2 बजे रात की है। मलबा हटा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी देंखे:G-20 Summit: PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री ने की तारीफ, कही ये बात

अगले 4 दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई गई

पुणे में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मुंबई समेत अन्य कोंकण क्षेत्र में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर मॉनसून का दबाव बना हुआ है जो अगले कुछ दिनों में भारी से अति भारी बारिश करा सकता है। मुंबई में शुक्रवार से बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है।

सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में कुछ देर बारिश रुकने के बाद पिछली रात फिर बारिश शुरू हो गई। मुंबई में मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में काफी तेज बारिश होने की आशंका है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story