×

नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी: लॉकडाउन चार में यहां जानें कहां क्या बंद, क्या खुला

अब राज्य सरकारें तय करेंगी कि प्रदेश में रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन कौन-सा है। इसी के साथ बफर ज़ोन और कंटेनमेंट ज़ोन भी तय किया जाएगा। राज्य सरकारें ये फैसले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगी।

SK Gautam
Published on: 18 May 2020 6:21 AM GMT
नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी: लॉकडाउन चार में यहां जानें कहां क्या बंद, क्या खुला
X

नई दिल्ली: बहुत सारी छूट के साथ देश में लॉक डाउन का चौथा चरण आज से शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस के महासंकट के कारण यह लॉक डाउन पिछले लगभग दो महीने से लागू है। लॉक डाउन का चौथा चरण 31 मई तक देश में लागू रहेगा, जिसमें कई तरह की छूट दी गई हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से रविवार शाम को इस लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन्स जारी की गईं, जो पहले से काफी अलग हैं। इस लॉकडाउन में राज्य सरकारों को कुछ शक्तियां प्रदान की गई हैं, वहीं आर्थिक गतिविधि को अधिक छूट दी गई हैं।

यहां हम आपको बताते हैं कि इस बार लॉकडाउन 4.0 में क्या खास है, दस महत्वपूर्ण बातों में समझें

राज्य सरकारें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगी काम

1-अब राज्य सरकारें तय करेंगी कि प्रदेश में रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन कौन-सा है। इसी के साथ बफर ज़ोन और कंटेनमेंट ज़ोन भी तय किया जाएगा। राज्य सरकारें ये फैसले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगी।

ई-कॉमर्स को होम डिलीवरी की छूट

2-कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर अब देश के हर इलाके में ई-कॉमर्स को होम डिलीवरी की छूट दी गई है। पहले ये छूट सिर्फ जरूरी सामान के लिए थी, लेकिन अब गैर जरूरी सामान भी डिलीवर हो सकेगा। इसके अलावा रेस्तरां, ऑनलाइन फूड साइट/ऐप से भी खाना डिलीवर हो सकेगा।

ये भी देखें: भारत में दो हिंदुस्तान हैं

सैलून, मिठाई की दुकान खोलने की इजाजत

3-सैलून, मिठाई की दुकान समेत अन्य दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। लेकिन ये राज्य सरकार ही तय करेंगी कि उन्हें कौन-सी दुकानें खोलनी हैं और दुकान खोलने के क्या नियम हो सकते हैं। यानी आर्थिक गतिविधि को पूरी तरह से खोला जा सकता है, सिर्फ नियमों का पालन जरूरी है।

एक राज्य से दूसरे राज्य में बसें जा सकेंगी

पिछले 50 दिनों से बंद बस सर्विस अब खोल दी गई हैं, साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्य में बसें जा सकेंगी। लेकिन दोनों राज्यों के बीच सहमति जरूरी है, इसके अलावा प्राइवेट वाहन भी एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकेंगे। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, दोनों राज्यों की हेल्थ एडवाइज़री का पालन जरूरी है।

ये भी देखें: लॉकडाउन 4.0: अब घर बैठे कर सकेंगे शाॅपिंग, जानिए पूरी डिटेल्स

स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की इजाजत

लॉकडाउन के बीच पहली बार स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि, यहां सिर्फ खिलाड़ी जा पाएंगे दर्शक नहीं जा पाएंगे। इसी के साथ ये भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आईपीएल शुरू हो पाएगा। अभी तक इसपर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

पान, गुटखा, शराब की दुकानों को खोलने की इज़ाज़त

अब कंटेनमेंट इलाकों को छोड़कर पान, गुटखा, शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। लेकिन, सड़क पर थूकना या गंदगी फैलाना पूरी तरह से मना है। ऐसा करने पर जुर्माना लग सकता है।

ट्रकों को मंजूरी दी गई

लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए सभी तरह के ट्रकों को मंजूरी दी गई है, जो एक राज्य से दूसरे राज्यों में जा सकेंगे। हालांकि, इस दौरान राज्यों को अपने अनुसार नियमों का पालन करवाना होगा।

सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे

पिछले लॉकडाउन की तरह इस बार भी पैसेंजर ट्रेन, घरेलू-विदेशी उड़ान, मेट्रो सर्विस, सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक स्थल, राजनीतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी जारी रहेगी।

दफ्तरों को भी खोला जा सकता है

किसी भी शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही एकत्रित हो सकेंगे, वहीं किसी अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। दफ्तरों को भी खोला जा सकता है, लेकिन 33 से 50 फीसदी दफ्तरों के साथ ही खोला जा सकता है इसके अलावा कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप रखने की सलाह देनी होगी।

ये भी देखें: 6 घंटों में देश में तबाही! तूफान होता जा रहा भयानक, इन राज्यों पर खतरा

नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

शाम को सात बजे से सुबह सात बजे तक घर से बाहर निकलना मना है, अब नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके साथ ही 65 वर्ष से अधिक, 10 वर्ष से कम उम्र के लोगों का घर से बाहर निकलना मना है, साथ ही प्रेगनेंट महिला का बाहर निकलना भी मना है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story