×

6 घंटों में देश में तबाही! तूफान होता जा रहा भयानक, इन राज्यों पर खतरा

चक्रवाती तूफान अम्फान कई राज्यों को प्रभावित करेगा। फ़िलहाल अभी ये बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिणी हिस्से में है। अपनी रफ्तार के साथ ये ओडिशा के पारादीप की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में ओडिशा के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।

Shivani Awasthi
Published on: 18 May 2020 5:05 AM GMT
6 घंटों में देश में तबाही! तूफान होता जा रहा भयानक, इन राज्यों पर खतरा
X

कोलकाता: कोरोना संकट के बीच भारत एक नए संकट से गिर गया है। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ तबाही मचाने के लिए तैयार हो रहा है। कहा जा रहा है कि अगले 6 घंटे में तूफान बेहद खतरनाक हो जाएगा। हवा की रफ्तार लगभग हर घंटे बढ़ रही है। अभी तक इसकी रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा थी लेकिन माना जा रहा है कि कुछ घंटों में जैसे ही ये तट के करीब पहुंचेगा, इसकी रफ्तार 220 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ जायेगी।

अम्फान तूफान होता जा रहा खतरनाक

चक्रवाती तूफान अम्फान कई राज्यों को प्रभावित करेगा। फ़िलहाल अभी ये बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिणी हिस्से में है। अपनी रफ्तार के साथ ये ओडिशा के पारादीप की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में ओडिशा के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ेंः देश में यहां आया भयानक तूफान, हिल गया 850 साल पुराना दुर्ग

ओडिशा के 12 जिलों में हाई अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफ़ान के कारण ओडिशा के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन 12 जिलों में गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खुर्दा और नयागढ़ का नाम शामिल है। सरकार ने यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना:

इसके अलावा उत्तर- दक्षिण 24 परगना जिले, कोलकाता, पूर्वी एवं पश्चिमी मिदनापुर, हावड़ा और हुगली सहित गंगाई पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की भी सम्भावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः लॉकडाउन 4.0 का आगाज: जानिए क्या मिलेगी छूट, राज्य सरकारें करेंगी तय

आपदा से बचाव NDRF टीम तैयार:

ऐसे में चक्रवात ‘एमफन’ से बचाव को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में NDRF की टीमें तैनात कर दी गईं है। प्रशासन एलर्ट पर हैं। ओडिशा में 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा ओडिशा ने बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने, सड़कों को साफ करने, राहत- बचाव अभियान को लेकर प्लान बना लिया है।

मछुआरों को दी गई ये सलाह

साथ ही मौसम विभाग ने मछुआरो को 18-20 तारिख के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों से समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफ़ान के दौरान 115 किलोमीटर/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान भी बताया है। जिसके चलते मछुआरों को समुन्दर किनारे न जाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ेंः 211 मशहूर गायकों ने गाया गानाः लता ने किया ट्वीट, पीएम ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

20 मई को चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह अगले 24 घंटों के अंदर उत्तर की ओर बढ़ सकता है। फिर ये उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ जाएगा। जिसके बाद इस तूफान के 20 मई की दोपहर या शाम तक पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप समूह और बांग्लादेश के हतिया द्वीप समूह के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story