×

झारखंड: प्रदेश BJP अध्यक्ष के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, लगा है ये गंभीर आरोप

बेरमो और दुमका में 3 नवंबर को मतदान है। लिहाज़ा, आखिरी समय में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालत ये है कि, जनता के असल मुद्दे की जगह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है।

Newstrack
Published on: 31 Oct 2020 3:55 PM GMT
झारखंड: प्रदेश BJP अध्यक्ष के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, लगा है ये गंभीर आरोप
X
भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के विरुद्ध दुमका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने दुमका नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है

रांची: झारखंड विधानसभा उप चुनाव दिनों दिन दिलचस्प होता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच जनता के मुद्दे गौण हो गए हैं। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के विरुद्ध दुमका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने दुमका नगर थाना में देशद्रोह का केस दर्ज कराया है।

दीपक प्रकाश पर संवैधानिक सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। आईपीसी की धारा 504, 506, 120B और 124A के तहत मामला दर्ज कराया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने एक चुनावी सभा में कहा था कि, दो महीने के अंदर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिर जाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी।

चुनाव दुमका का और मुद्दा पीएम की शैक्षणिक योग्यता

बेरमो और दुमका में 3 नवंबर को मतदान है। लिहाज़ा, आखिरी समय में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालत ये है कि, जनता के असल मुद्दे की जगह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को लेकर कहा कि, वो कॉलेज जाने लायक नहीं है। जबकि, बीजेपी की प्रत्याशी लुईस मरांडी एक प्रोफेसर हैं। इसके जवाब ने झामुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पूछ ली है। पार्टी के केंद्रीय महासिचव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, दीपक प्रकाश पीएम की शैक्षणिक योग्यता बता दें।

Hemant Soren CM हेमंत सोरेन

ये भी पढ़ें...रो रहा हर देश: नहीं रहे ये फेमस एक्टर, पूरी दुनियाभर के फैंस को लगा झटका

एक मुख्यमंत्री के सामने तीन पूर्व सीएम

दुमका उप चुनाव झामुमो के लिए गढ़ बचाने का विषय है तो भाजपा के लिए जीत दोहराने का मामला है। यही वजह है कि, वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने छोटे भाई बसंत सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार की कमान खुद संभाले हुए हैं। हेमंत सोरेन को तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुकाबला करना पड़ रहा है। भाजपा ने हेमंत सोरेन के सामने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी को मैदान में उतारा है। बाबूलाल और अर्जुन मुंडा आदिवासी चेहरा हैं। लिहाज़ा, पार्टी को उम्मीद है कि, हेमंत सोरेन को पटखनी दी जा सकती है।

Basant Soren हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन

ये भी पढ़ें...अखिलेश का ऐलान, सरकार बनने पर महापुरुषों की छुट्टियां होंगी बहाल

झामुमो पर भाजपा के आरोप

यूपीए की ओर से दर्ज प्राथमिकी को लेकर प्रदेश भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। अलबत्ता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आरोप लगाया है कि, प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर फेल हो चुकी है। राज्य का बेड़ागर्क हो चुका है। स्थिति ये है कि, दो सीटों पर हो रहे चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरा मंत्रिमंडल हांफ रहा है। जनता ने जिन वादों के साथ जनादेश दिया था उसका सम्मान नहीं हो रहा है। आदित्य साहू ने कहा है कि, गठबंधन दल के अंदर से भी राज्य सरकार की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विधायक सीता सोरेन, विधायक इरफान अंसारी और विधायक जगरनाथ महतो सवाल खड़े कर चुके हैं।

FIR COPY

ये भी पढ़ें...किसानों की बल्ले-बल्ले: यूपी सरकार का फैसला, 72 घंटें के अन्दर होगा भुगतान

कांग्रेस ने भाजपा को दिया जवाब

विधानसभा उप चुनाव में व्यक्तिगत आरोप को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने ग़लत बताया है। उन्होने कहा कि, कांग्रेस की ओर से हमेशा पार्टी पर हमला बोला जाता है न कि, व्यक्तिगत तौर पर। रामेश्वर उरांव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कहा कि, पीएम भी पार्टी की जगह व्यक्गित तौर पर हमले करते हैं। राजनीति में ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होने दोहराया कि, दुमका और बेरमो दोनों सीटों पर यूपीए उम्मीदवारों की जीत होगी।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story