×

Pune Fire Broke Out: पुणे में दर्दनाक हादसा, होटल में सोए थे कर्मचारी तभी लगी आग, दो जिंदा जले

Pune Fire Broke Out: होटल कर्मचारियों ने बाहर निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। आग ने उन्हें घेर लिया था। इसमें तीन कर्मचारी झुलस गए।

Krishna Chaudhary
Published on: 13 Jun 2023 3:15 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2023 4:29 AM GMT)
Pune Fire Broke Out: पुणे में दर्दनाक हादसा, होटल में सोए थे कर्मचारी तभी लगी आग, दो जिंदा जले
X
fire broke out in pune hotel (photo: social media )

Pune Fire Broke Out: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ी ही दर्दनाक घटना घटी है। देर रात शहर के एक होटल में अचानक आग लग गई। होटल का नाम रेवल सिद्धि बताया जा रहा है। हादसे के दौरान होटल में कर्मचारी सोए हुए थे। आग लगने के कारण जब पूरा कमरा धुंए से भर गया, तब उनकी नींद खुली। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। होटल कर्मचारियों ने बाहर निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। आग ने उन्हें घेर लिया था। इसमें तीन कर्मचारी झुलस गए, जिसमें से दो को अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है।

देर रात होटल में आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। होटल से उठती आग की लपटें और धुंए के गुब्बार का दृष्य भयभीत करने वाला था। अंदर आग की लपटों में घिरे कर्मचारी मदद के लिए चीख रहे थे। घटनास्थल पर अफरा तफरी मची हुई थी। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ-साथ दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

दमकल कर्मचारियों ने कुछ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वे होटल में फंसे अन्य कर्मचारियों और लोगों को भी सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। हालांकि, तब तक तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। जिसमें से दो ने वहीं पर दम तोड़ दिया था। जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है। हादसे में होटल में रह रहे गेस्ट को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

पुलिस ने होटल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह को शॉट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद असल वजह के बारे में कुछ कहा जा सकता है। होटल के जरूरी पेपर्स और वहां हुए निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story