×

फंसे यात्री स्वदेश लौटे, अब तक इतने लोगों का हो चुका है रेस्कयू

सऊदी अरब से भारतीय उमरा यात्रियों का अंतिम जत्था स्वदेश रवाना हो गया है। इसके साथ ही तीन हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को इस खाड़ी देश से निकालने का काम...

Deepak Raj
Published on: 19 March 2020 1:33 PM GMT
फंसे यात्री स्वदेश लौटे, अब तक इतने लोगों का हो चुका है रेस्कयू
X

नई दिल्ली। सऊदी अरब से भारतीय उमरा यात्रियों का अंतिम जत्था स्वदेश रवाना हो गया है। इसके साथ ही तीन हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को इस खाड़ी देश से निकालने का काम पूरा हो गया। ये लोग कोरोना वायरस के चलते उड़ानों पर लगी पाबंदियों के कारण सऊदी अरब में फंस गए थे।

ये भी पढ़ें-पंजाब सरकार का निजी और सरकारी बसों को शुक्रवार रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा, 'जेद्दा से मुंबई के लिए इंडिगो की विशेष उड़ान से 185 भारतीय उमरा यात्रियों को रवाना करने के साथ ही 3,035 भारतीयों को निकालने का काम पूरा हो गया।' सऊदी अरब ने उमरा यात्रियों के आगमन पर गत 27 फरवरी को रोक लगा दी थी।

सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई

इसके बाद 15 मार्च को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई। भारतीय तीर्थयात्रियों को वापस लाने के लिए सरकार ने विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई। इन तीर्थयात्रियों ने मदद के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। बता दें की जद्दा में फंसे ये सभी यात्री 25 फरवरी को सऊदी के लिए रवाना हुए थे।

इन सभी का 20 दिनों को सफर था जिसके बाद इन्हें 15 मार्च को वापस आना था। हालांकि, इनके जद्दा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बता दिया गया था कि उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई है। ये सभी वहां के एक होटल में ठहरे हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के कारण कई देशों ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें-चिदंबरम को सता रही चिंता, इसलिए सरकार से कह डाली यह बात

कई देशों में विदेशी नागरिकों के आने तक पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, कोरोना वायरस दुनियाभर के करीब 160 से अधिक देशों में फैल चुका है। अमेरिका में राष्ट्रीय आपात्काल की घोषणा कर दी गई है। वहीं पुरी दुनिया में इससे करीब 2 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8000 से अधिक लोगों की मौते हो गई हैं। हालांकि, 60 हजार के करीब लोग इससे ठीक भी हुए हैं।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story