×

इंदौर का जलवा ही जलवा: इस बार भी हासिल किया ये खिताब, हो रही वाह-वाई

 देश के सबसे स्वच्छ शहर पर लगातार चौथे बार इंदौर ने अपना कब्जा किया है। लगातार चौथे साल इंदौर देश का सबसे साफ शहर बनकर उभरा है।

Shreya
Published on: 20 Aug 2020 7:20 AM GMT
इंदौर का जलवा ही जलवा: इस बार भी हासिल किया ये खिताब, हो रही वाह-वाई
X
Indore has become the cleanest city in the country

नई दिल्ली: देश के सबसे स्वच्छ शहर पर लगातार चौथे बार इंदौर ने अपना कब्जा किया है। लगातार चौथे साल इंदौर देश का सबसे साफ शहर बनकर उभरा है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है।

यह भी पढ़ें: गजब का ऑफर प्लान: हर रोज मिलेगा 3GB और भी बहुत कुछ, अब होगा फायदा

केंद्रीय मंत्री ने इंदौर के लोगों का किया शुक्रिया

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट को जारी कर दिया है। इसके बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर के लोगों का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इंदौर और वहां के लोगों ने स्वच्छता के प्रति अनुकरणीय समर्पण दिखाया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शहर के लोगों, राजनीतिक नेतृत्व और नगर निगम को बधाई।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी तैयारी: IRCTC में बेचेगी और हिस्सेदारी! मंगाई गई बोलियां

हरदीप सिंह पुरी ने नहीं किया CM ठाकरे का जिक्र

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गुजरात का औद्योगिक शहर सूरत भारत का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर है और नवी मुंबई तीसरा भारत का सबसे साफ शहर है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की और सूरत के लिए सीएम विजय रुपाणी की भी तारीफ की, लेकिन उन्होंने नवी मुंबई की कामयाबी पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र नहीं किया।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना का कोहराम: पहली बार टूटा ये रिकाॅर्ड, 24 घंटे में आए इतने मरीज

गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर बना बनारस

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व ने शहर के लोगों को इस उपलब्धि के लिए प्रेरित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश का सबसे स्वच्छ कैंट एरिया जालंधर कैंट है। इसके लिए हरदीप पुरी ने भारतीय सेना को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: महिला डॉक्टर का कातिल: ऐसे रचा हत्या का खेल, जान कांप जाएगी रूह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story