×

विदेशी सैलानियों ने तोड़ा लॉकडाउन: पुलिस ने दी ऐसी अनोखी सजा, हमेशा रहेगी याद

तीर्थ स्थल ऋषिकेश में रहने वाले विदेशी सैलानी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े गए। जिसके बाद समझाने की मंशा से उन्हें अनोखी सजा दी गई।

Shivani Awasthi
Published on: 12 April 2020 5:28 AM GMT
विदेशी सैलानियों ने तोड़ा लॉकडाउन: पुलिस ने दी ऐसी अनोखी सजा, हमेशा रहेगी याद
X

देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को चलते लागू लॉकडाउन को तोड़ने पर पुलिस अलग अलग तरह से लोगों को सजा दे रही है। कभी उन्हें मुर्गा बना देती है तो कभी देश का दुश्मन बता देती है। लेकिन इस बार पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले विदेशी सैलानियों को अनोखी सजा दी।

विदेशी सैलानी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े गए

उत्तराखंड के तीर्थ स्थल ऋषिकेश में रहने वाले विदेशी सैलानी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े गए। दरअसल, यहां तपोवन स्थित गंगा घाट पर 10 विदेशी सैलानी घूमते दिखे। चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और समझाने की मंशा से एक अनोखी सजा दे डाली।

ये भी पढ़ेंः कभी नहीं मिलेगी कोरोना की वैक्सीन! चीफ साइंटिस्ट ने दी चेतावनी

500 बार लिखा सॉरी नोट

उन्होंने पकड़े गए सैलानियों से माफ़ी नोट लिखवाया। जिसमें लिखा गया 'I did not follow the lockdown. I am so sorry' ख़ास बात ये रही कि सैलानियों से 500 बार ये सॉरी नोट लिखने को कहा गया, ताकि वे भविष्य में ये गलती न करें।

ये भी पढ़ेंः ड्राइवर बन इस डॉक्टर ने किया ऐसा काम, दिखने लगे उसमें भगवान, जानिए क्यों

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच ऋषिकेश में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक रिलेक्सेशन पीरियड घोषित है। ऐसे में लोग इस अवधि में खाने-पीने या आवश्यक वस्तओं को लेने के लिए बाहर निकल सकते हैं। हालंकि सैलानी इसी छूट का फायदा उठाते हुए बहाना बनाकर घूमने निकल पड़े।

दिल्ली में विदेशी महिला ने लॉकडाउन मानने से किया इनकार

बता दें कि दिल्ली में भी पुलिस ने एक विदेशी महिला राजनायिक को लॉकडाउन का उल्लंघन करते पड़ा। हालाँकि वसंत विहार में रह रही विदेशी महीना ने लॉक डाउन मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस और महिला के बीच जमकर बहस बाजी हुई। बताया जा रहा है कि महिला उरुग्वे की राजनयिक है। वह लॉकडाउन के बीच साइकिलिंग कर रही थी, वहीं मास्क भी नहीं पहना हुआ था। इसके बावजूद रुके जाने पर वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गयी और बोली कि आप मुझे आप मुझे कुछ नहीं कह सकते। मास्क पहनने के लिए भी नहीं कह सकते।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story